Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चुनावी रणनीति : भाजपा घर-घर देगी दस्तक, युवा प्रदेश पर रहेगा फोकस

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 03 दिसम्बर 2020, देहरादून। एंटी इनकंबेंसी फैक्टर का असर समाप्त करने और विपक्ष की घेराबंदी की काट के लिए भाजपा सूक्ष्म से लेकर व्यापक स्तर तक चुनावी रणनीति तैयार करने में जुटी है। इस कड़ी में भाजपा घर-घर जाकर दस्तक देगी। साथ ही प्रचार रथों के माध्यम से सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएगी और प्रदेश के विकास का खाका उनके समक्ष रखेगी। इसके अलावा जल्द ही कुमाऊँ व गढ़वाल मंडल में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की भी पार्टी की तैयारी है।

प्रदेश में इस समय विपक्ष लगातार भाजपा सरकार को तमाम मुद्दों पर घेरने का काम कर रहा है। कांग्रेस परिवर्तन यात्रा के जरिये सरकार को निशाने पर रखे हुए है। इसके जवाब में भाजपा भी चुनावी रणनीति का खाका तैयार कर रही है। भाजपा जनसंपर्क अभियान का एक चरण पूरा कर चुकी है। अब विशेष जनसंपर्क अभियान के जरिये भाजपा कार्यकर्त्ता घर-घर जाकर आमजन की कुशलक्षेम पूछने के साथ ही इन्हें पार्टी की रीति-नीति और आमजन से जुड़ी योजनाओं के संबंध में जानकारी देंगे।

इस दौरान क्षेत्र के विकास और बेहतरी के लिए आमजन से सुझाव भी लिए जाएंगे। इंटरनेट मीडिया के जरिये भी युवाओं और आमजन तक पार्टी की बात पहुंचाई जाएगी। भाजपा प्रदेश में दो बड़ी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने की तैयारी कर रही है। इनमें से एक यात्रा गढ़वाल मंडल और दूसरी कुमाऊँ मंडल में निकाली जाएगी। जल्द ही इनकी तिथि घोषित कर दी जाएगी। इनमें भाजपा के केंद्रीय संगठन के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

केंद्र और राज्य की योजनाओं का होगा प्रचार

भाजपा सभी विधानसभाओं में भेजे जाने वाले प्रचार रथों के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं का प्रचार करेगी। विशेषकर उन योजनाओं का, जिनमें सरकार स्वरोजगार, खेती व किसानी के लिए आमजन को लाभ दे रही है। प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। इसके लिए बाकायदा प्रचार रथों में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व वरिष्ठ भाजपा नेताओं के संदेश की रिकार्डिंग चलाई जाएगी। इसके अलावा छोटी सभाओं का भी आयोजन किया जाएगा।

विपक्ष के मुद्दों की काट की तैयारी

भाजपा विपक्ष के मुद्दों की काट की तैयारी भी कर रही है। विपक्ष इस समय महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर लगातार प्रदेश सरकार को घेर रहा है। भाजपा इसके जवाब में केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को जनता के सामने रखेगी।

युवा मुख्यमंत्री, युवा प्रदेश पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस समय हर मोर्चे पर खुद आगे रहकर कार्य कर रहे हैं। चाहे बात हाल ही में आई आपदा की हो या फिर पार्टी के कार्यक्रमों की। पर्वतीय क्षेत्रों का भी वह लगातार दौरा कर रहे हैं। इसे देखते हुए भाजपा जनता के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिए गए अहम निर्णयों के साथ ही इनकी कार्यशैली को पहुँचाने की तैयारी में है।

प्रचार रथ के साथ मंत्रियों से लेकर पदाधिकारियों की ड्यूटी

भाजपा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए निकाले जाने वाली प्रचार रथ यात्राओं के लिए कैबिनेट मंत्रियों से लेकर पार्टी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर रही है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा, भाजपा के प्रचार रथ अगले सप्ताह सभी 70 विधानसभाओं के लिए रवाना कर दिए जायेंगे, जो चुनाव तक इन्हीं विधानसभाओं में प्रचार-प्रसार करेंगे। साथ ही प्रदेश में दो बड़ी जन आशीर्वाद यात्रायें भी निकाली जा रही हैं। जल्द ही इनकी तिथि तय कर दी जाएगी।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.