Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

पीएम मोदी की रैली के लिए भाजपा हर घर निमंत्रण भेज कर लोगों को करेगी आमंत्रित

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 30 नवम्बर 2021, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के लिए भाजपा हर घर निमंत्रण भेज कर लोगों को आमंत्रित करेगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि गन्ना मूल्य हर बार यूपी से एक रुपये ज्यादा होता था, लेकिन इस बार ये पांच रुपये बढ़ाया है। इसका सात लाख किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सितारगंज शुगर मिल से भी किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड को लेकर मदन कौशिक ने कहा कि संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिला था और इसपर पुनर्विचार का आग्रह किया था। इसके तहत आज सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया है। उन्होंने इसके लिए सरकार को बधाई दी। विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल इस विषय पर अलग माहौल बना रहे थे। वहीं, देवस्थानम बोर्ड पर पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सरकार का बचाव करते हुए कौशिक ने कहा कि राजनीति में कोई भी निर्णय अंतिम नहीं होता है।

कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के दौरान होने वाली उनकी रैली के लिए भाजपा आम लोगों को निमंत्रण भेजेगी। हर घर निमंत्रण भेज कर लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर मंडल स्तर तक तैयारी की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!