Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

मंगलौर व बद्रीनाथ में भाजपा के लिए अंगूर खट्टे ही सिद्ध होंगे – राजीव महर्षि

भाजपा को यहां अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं रहा – महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि मंगलौर व बद्रीनाथ में भाजपा के लिए अंगूर खट्टे ही सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यहां अपने स्थानीय नेताओं पर भरोसा नहीं रहा तो उसे प्रत्याशी हरियाणा से आयात करना पड़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन इस बार भारी अंतर से जीत दर्ज कर इतिहास रचने जा रहे हैं। इसमें कोई संशय नहीं रह गया है। महर्षि ने कहा कि चुनाव प्रचार समाप्त होने के साथ ही मंगलौर की तस्वीर अब आईने की तरह साफ हो गई है कि वहां के तमाम मतदाता कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने जा रहे हैं।

उत्तराखंड के प्रवेश द्वार मंगलौर में भाजपा की स्थिति ठीक अयोध्या जैसी होने वाली है और उसके पैराशूट प्रत्याशी ही नहीं राज्य सरकार में बैठे नेताओं को भी किरकिरी झेलनी पड़ेगी। महर्षि ने कहा कि 2022 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन मामूली अंतर से पराजित हुए थे। तब पूरे प्रदेश में एकसाथ चुनाव हो रहे थे और कांग्रेस पार्टी इस सीट पर बहुत ज्यादा मेहनत नहीं कर पाई थी लेकिन इस बार काजी निजामुद्दीन के साथ पूरी पार्टी चट्टान की तरह खड़ी है और पूरे चुनाव अभियान के दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूरी शिद्दत से पूरे चुनाव क्षेत्र का दौरा किया और लोगों के मिल रहे समर्थन से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत तमाम नेताओं ने मंगलौर क्षेत्र में कैम्प किया और लोगों से अधिकतम संवाद कर पार्टी की स्थिति मजबूत की है। मतदाताओं के रुख से स्पष्ट हो गया है कि इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी की रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत दर्ज होगी। महर्षि ने कहा कि इसी तरह बदरीनाथ सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला आसानी से जीत दर्ज करने जा रहे हैं। पार्टी के तमाम नेताओं ने बदरीनाथ क्षेत्र का सघन दौरा कर भाजपा की कलई खोलने का बखूबी काम किया है।तमाम वरिष्ठ नेताओं सहित पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे गणेश गोदियाल नामांकन के दिन से ही बदरीनाथ क्षेत्र में डटे हुए हैं और लोगों में उनके प्रति अथाह उत्साह दिखा है। महर्षि ने कहा कि कांग्रेस दोनों सीटें जीत कर भाजपा को उसकी जगह दिखाने जा रही है और उसके साथ ही प्रदेश की राजनीति में परिवर्तन की शुरुआत होगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!