Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

‘अनेकता में एकता’ के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाएगी भाजपा

पखवाड़े भर चलेगा सेवा अभियान

जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भेजेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 सितम्बर 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को इस बार कुछ अलग ढंग से मनाने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में पखवाड़े भर चलने वाले सेवा अभियान के तहत सभी जिलों में ‘अनेकता में एकता’ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुरू होगा और दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर समाप्त होगा। इसकी निगरानी के लिए पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में आठ सदस्यीय केंद्रीय समिति का गठन किया है।

अरुण सिंह ने पार्टी की राज्य इकाइयों को लिखे पत्र में कहा है, जिलों में भाजपा कार्यकर्ता ‘अनेकता में एकता’ उत्सव आयोजित करेंगे। वे जनता के बीच ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश भी भेजेंगे। इन गतिविधियों को नमो एप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है। इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा।

भाजपा ने वृक्षारोपण व जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है। इस दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को उपकरण का वितरण होगा। दो अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर खादी व स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सभी राज्य इकाइयों को इसे और अन्य सभी गतिविधियों को प्रधानमंत्री के नमो ऐप पर अपडेट करने के लिए कहा गया है, और इस उत्सव के आयोजन के लिए पांच सर्वश्रेष्ठ राज्य इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। पार्टी ने पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और जल संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान, विकलांग व्यक्तियों के बीच उपकरण वितरण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। अभियान के हिस्से के रूप में महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर को भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को खादी और स्थानीय उत्पादों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!