Breaking News :
>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी>>जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न>>यूपीआई भुगतान पर शुल्क लगाने के फैसले से मचा सियासी घमासान, राहुल गांधी ने उठाए सवाल>>युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला- मुख्यमंत्री>>“प्रदेश की अंतिम छोर पर बैठी प्रत्येक महिला तक न्याय पहुँचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”- कुसुम कंडवाल>>6000 बीघा सरकारी जमीन को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, 90 साल की लीज पर उठाए सवाल>>सीजेपी का बड़ा ऐलान:: 80 सालों से हो रही आदिवासी स्कूलों की अनदेखी, 17 सितंबर से शुरू होगा ‘आदिवासी स्कूल ठीक करो’ अभियान>>अभिषेक बनर्जी ने शेयर की आंख की चोट वाली तस्वीर, इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक चर्चा>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मनाया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन>>नेपाल में लगातार दो बार कांपी धरती, 4.5 और 4.2 तीव्रता के भूकंप से मची हलचल>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का रहा जबरदस्त आगाज, उमड़ा जनसैलाब

“आज ही साफ हो गई चुनाव की तस्वीर, भाजपा का इतिहास रचना तय” : मुख्यमंत्री

कड़ाके की ठण्ड पर भारी पड़ा पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग

आगाज अच्छा हो तो अंजाम भी अच्छा ही होता है, यही दिखने को मिला भाजपा की विजय संकल्प रैली में

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 दिसम्बर 2021, रविवार, हरिद्वार। कहते हैं कि आगाज अच्छा हो तो अंजाम भी अच्छा ही होता है। धर्मनगरी हरिद्वार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आगाज जबरदस्त रहा। कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रैली में कार्यकर्ताओं का सैलाब उमड़ पड़ा। रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। भाजपाई सड़कों पर उतरे तो समूची धर्मनगरी भगवा रंग में रंग गई। कार्यकर्ताओं के जोश और समर्पण को देखकर भाजपा हाईकमान की बाछें खिली हुई हैं।

उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के इस बार ‘साठ पार’ लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रदेश के कुल 70 विधानसभा सीटों में से 60 सीटें जीतने के लिए नारा भी ‘सिक्सटी प्लस’ का दिया गया है। इसी नारे के साथ भाजपा ने बीते शनिवार को हरिद्वार से गढ़वाल मण्डल के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरूआत की जबकि कुमाऊँ मण्डल के लिए इस यात्रा का आगाज आज केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बागेश्वर से करेंगे। जैसी की उम्मीद दी हरिद्वार में निकाली गई विजय संकल्प यात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं की अभूतपूर्व भीड़ जुटी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हरिद्वार में विजय संकल्प यात्रा को रवाना किया। नड्डा सहित केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक सहित विजय संकल्प रथ पर सवार शीर्ष नेताओं का जगह-जगह जारेदार स्वागत हुआ। यात्रा के स्वागत में धर्मनगरी के लोग जगह-जगह सड़क के दोनों छोर पर खड़े होकर पुष्प वर्षा कर रहे थे।

शीतलहर के बावजूद भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में उमड़ी भीड़ सियासी तपिश महसूस कराने में कामयाब नजर आई। चूँकि इस यात्रा का आगाज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के गृह विधानसभा क्षेत्र से होना था, लिहाजा उन पर इसे अभूतपूर्व बनाने का दबाव भी था। लेकिन उनकी रणनीति सफल रही, जिससे भाजपाईयों के चेहरे खिले हुए हैं। यह यात्रा 4 दिन तक जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। संबंधित क्षेत्रों के विधायकों को भी इसी तरह यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए अपनी परफॉरमेंस को दिखाना होगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार पहुँचते ही चंद मिनटों में रोड शो शुरू करा दिया गया। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देख नड्डा खासे गदगद दिखे। शुरुआती दौर में नड्डा के संबोधन को लेकर मंच से केवल सुक्ष्म संबोधन की बात कही गई थी, लेकिन रोड शो में उमड़े सैलाब को देखते हुए नड्डा ने विस्तार से अपनी बात रखी और वह विपक्षी दलों खासकर कांग्रेस पर जमकर बरसे।

भाषण के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा पूरी रौ में नजर आए और उन्होंने मोदी को उत्तराखण्ड का हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने से देश मजबूत हुआ है और कांग्रेस कमजोर हुई है। यह वही कांग्रेस है जिसने अपने तकरीबन 60 वर्ष के शासन में देश को लगातार कमजोर किया, देश के मान, सम्मान और रसूख से हमेशा समझौता किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शीतलहर के बावजूद विजय संकल्प यात्रा में उमड़े कार्यकर्ताओं के सैलाब से आगामी चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। यह तय है कि भाजपा इस बार के चुनाव में इतिहास रचने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!