Breaking News :
>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाका, दो दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड भाजपा ने मिशन घर वापसी के तहत निष्कासितों के लिए खोला दरवाजा, जानिए क्या रखी है शर्त

  •   सांसद नरेश बंसल को दी गई उत्तराखंड भाजपा के मिशन घर वापसी की जिम्मेदारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2021, रविवार, देहरादून। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने भी निष्कासितों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। पिछले वर्षों में विभिन्न कारणों निष्कासित हुए करीब 200 नेताओं को पार्टी बिना सशर्त वापस लेगी। लेकिन पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को कम से कम दो साल तक पार्टी का कोई पद नहीं दिया जाएगा। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता में गठित कमेटी वापसी करने के इच्छुक नेताओं की समीक्षा कर रही है।

चुनाव आते ही राजनीतिक दलों का रुख उन लोगों के प्रति नरम हो गया है जिन्हें अनुशासनहीनता के कारण बेहद सख्त अंदाज में पार्टी से हटा दिया था। अब ऐसे सभी निष्कासितों के लिए पार्टी ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। पार्टी स्थानीय निकायों, पंचायती राज संस्थाओं, विधानसभा व लोकसभा चुनाव में निष्कासितों को शामिल कराने जा रही है।

राज्यसभा सांसद एवं समिति के अध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा जो लोग संगठन की रीति-नीति के अनुरूप पार्टी में आना चाहते हैं, उनका स्वागत है। बड़ी संख्या में लोग पार्टी में आने को तैयार हैं। लोग भी आ भी रहे हैं। निष्कासितों में कुछ लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे। बाकी गए लोगों को भी पार्टी में शामिल किया जा रहा है।

पार्टी से निष्कासित करीब 200 लोगों की सूची तैयार हो चुकी है। पार्टी में निष्कासितों को बिना शर्त शामिल किया जाएगा। उन्हें एक से दो साल तक संगठन में कोई पद भी नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा ऐसे नेताओं को पार्टी में शामिल नहीं किया जाएगा, जो गंभीर आपराधिक आरोप हों।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!