Breaking News :
>>संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री>>‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज>>जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण>>उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री>>उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत>>अपने यादव कार्यकर्ताओं की भी नहीं रही सपा, राजभर ने अखिलेश को घेरा>>बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान>>लैंडिंग के बाद बेकाबू हुआ अमेजन का कार्गो विमान, कई गाड़ियों को मारी टक्कर, 5 लोगों की मौत>>‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 120 करोड़ के पार पहुंची कमाई>>Vi के शेयर में अचानक आई तेजी, 3% से ज्यादा चढ़ा स्टॉक>>‘सेवा ही संगठन’ के संकल्प के साथ भाजपा ने तैयार किया जनसेवा का रोडमैप>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गलवन घाटी में तिरंगा फहराने को लेकर राहुल गाँधी के ट्वीट को सैनिकों का अपमान करार दिया

कांग्रेस का चुनावी सैनिक प्रेम पूरी तरह ढोंग, कांग्रेस ने कभी नहीं किया भारतीय सेना का सम्मान

  • “उत्तराखंड जैसे सैन्य बहुल प्रदेश के सैकड़ों जवान खून जमा देने वाली ठंड में सीमाओं पर डटे हैं और इधर कांग्रेस के नेता बार-बार देश का मनोबल तोड़ने वाली झूठी खबरें फैलाते हैं।” : सुरेश जोशी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने गलवन घाटी में तिरंगा फहराने को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे सैनिकों का अपमान करार दिया है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड जैसे सैन्य बहुल प्रदेश के सैकड़ों जवान खून जमा देने वाली ठंड में सीमाओं पर डटे हैं और इधर कांग्रेस के नेता बार-बार देश का मनोबल तोड़ने वाली झूठी खबरें फैलाते हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि क्या वे अपने शीर्ष नेता द्वारा भारतीय जवानों के शौर्य पर लगाए गए प्रश्नचिह्न पर माफी मंगवाने की हिम्मत करेंगे।

सुरेश जोशी ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कांग्रेस नेताओं को चीन की समाचार एजेंसी या चीनी दूतावास से खबरें ब्रीफ होती हैं, वह भी तब जबकि भारतीय समाचार एजेंसियों ने भी गलवन में तिरंगा लहराने की फोटो जारी की है। उन्होंने कहा कि कल तक प्रदेश में वीर सैनिक ग्राम यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेताओं को कम से कम उत्तराखंड व देश के जवानों का अपमान करने वाले राहुल गांधी के संदेश को लेकर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही जोड़ा कि न तो प्रदेश कांग्रेस के नेता राहुल गांधी से ऐसा करवाने की हिम्मत करेंगे और न स्वयं माफी मांगेगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी भारतीय सेना का सम्मान नहीं किया। उसका चुनावी सैनिक प्रेम पूरी तरह ढोंग है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!