Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जसपुर दौरा : कार्यकर्ताओं ने डोल-नगाड़ों के साथ किया भव्य स्वागत

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2020, मंगलवार, जसपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत आजकल प्रदेश के दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज उत्तराखंड के भ्रमण पर निकले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा की जिस तरह से देश में विकास कार्यों की बदौलत भाजपा शीर्ष पर पहुँची है वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुशल रणनीति और दूरदर्शिता के कारण आज भारत विश्व में अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि देश में चल रही विकास योजनाओं में उत्तराखंड में बन रही आल वेदर रोड अहम है जो राज्य के पर्यटन के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। श्री बंशीधर भगत के विधानसभा वार कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम के तहत आज जसपुर विधानसभा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा डोल-नगाड़ों के साथ रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री बंशीधर भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पूरे विश्व में एक अगल पहचान बना रहा है और विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, धारा 370 व 35ए हटाना, तीन तलाक सहित अनेकों असंभव कार्य श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में ही संभव हो सके हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने उत्तराखंड राज्य के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये हैं। केंद्र सरकार का 12 सौ करोड़ की लागत से देवभूमि उत्तराखंड के चार धामों को जोड़ने के लिए ऑल वेदर रोड का कार्य प्रगति पर है, जिससे भविष्य में उत्तराखंड में श्रद्धालुओं एवं पर्यटको का आवागमन बढ़ने के साथ लोगों को सुविधा भी मिलेगी। श्री बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति के ओर अग्रसर है। केंद्र की आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आच्छादित करने के लिए अटल आयुष्मान योजना चलाई गई है।

उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए अनेकों योजनायें प्रदेश के अंदर चलाई हैं जिनमें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना, सोलर प्लांट फार्मिग योजना के द्वारा प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। श्री बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल केंद्र की मोदी सरकार के विकास और जनकल्याणकारी कार्यों को देखकर बोखला गयी है और कभी सीएए को लेकर तो कभी कृषि कानून को लेकर जनता में भ्रम फैलाकर देश का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

श्री बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं से वर्ष 2022 के चुनावों हेतु कमर कसने का आह्वान करते हुए घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के विकास कार्यों व उपलब्धियों को जन जन पहुचाने के लिए कहा है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव अरोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, दर्जा मंत्री तरुण बंसल, हल्द्वानी के मेयर जोगेंद्र रौतेला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!