Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का बयान : कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली नहीं आ रही रास

आकाश ज्ञान वाटिका, १६ जनवरी २०२१, शनिवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को किसानों की खुशहाली रास नहीं आ रही है। अपनी खिसकती राजनीतिक जमीन को बचाने के लिए वे किसानों का कंधा इस्तेमाल कर उन्हें आंदोलन के लिए उकसा रहे हैं।

भगत ने एक बयान में कहा कि नए कृषि कानून किसानों की बेहतरी के लिए लाए गए हैं। सरकार मंडियों को तकनीक से जोडऩे की कोशिश कर रही है, जबकि विपक्ष मंडियों को बंद करने की अफवाह फैला रहा है। उन्होंने कहा कि किसान बिना टैक्स के अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। इससे प्रतिस्पर्धा का स्वस्थ वातावरण बनेगा और किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को न खेती और न ही किसानी से मतलब है। वह पूरी तरह से अपनी राजनीतिक जमीन तलाश रही है। सत्ता में रहते हुए किसान बिल का मसौदा तैयार करने वाली कांग्रेस अब इसमें खामियां गिनाकर किसानों को भड़का रही है।

भगत ने शुक्रवार को कांग्रेस के राजभवन कूच को राजनीतिक नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांगे्रस अपने वजूद को तलाश रही है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को रचनात्मक विपक्ष की भूमिका में आकर विरोध के लिए विरोध की नीति का त्याग करना चाहिए। भगत के मुताबिक राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार के विकास कार्यों से आमजन में उत्साह है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि अपने चार वर्षों के विकास कार्यों की बदौलत उत्तराखंड में भाजपा प्रचंड जीत के साथ फिर से सरकार बनाएगी। एक बयान में कैंथोला ने कहा कि उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार ने अभूतपूर्व विकास कार्य कराए हैं। कांग्रेस के अंदरूनी घमासान पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के चुनाव में 11 सीटों पर सिमट चुकी कांग्रेस के नेताओं को अब केवल मुख्यमंत्री के चेहरे की होड़ में शामिल होने का काम रह गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!