Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बंशीधर भगत ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 फरवरी 2021, सोमवार। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के आपदाग्रस्त गांवों के विस्थापन के लिए अलग योजना बनाने का आग्रह किया। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने उत्तराखंड को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने मुलाकात के दौरान चमोली जिले में आई आपदा में हुए जान-माल के नुकसान की जानकारी केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर को दी। साथ ही आपदा के बाद केंद्र सरकार द्वारा राज्य को दिए जा रहे सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन की ओर से भी टीमें गठित कर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल स्थापित कर आपदा प्रभावितों तक मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने राज्य के आपदाग्रस्त गांवों के विस्थापन के लिए अलग से योजना बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ऐसे कई क्षेत्र हैं, जो आपदा की दृष्टि से संवेदनशील हैं। इनके लिए भी प्रभावी कार्ययोजना के क्रियान्वयन के मद्देनजर केंद्र का भरपूर सहयोग जरूरी है। उनके अनुसार केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में आई आपदा को लेकर केंद्र सरकार गंभीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह स्वयं आपदा राहत कार्यों की मानीटरिंग कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के साथ भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!