Breaking News :
>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

“महंगाई को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कर रहे हैं सिर्फ नौटंकी” : BJP प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मार्च 2021, सोमवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि महंगाई को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नौटंकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल के दाम बेशक कुछ बढ़े हैं। इसके बावजूद महंगाई अभी उस स्तर से बहुत दूर है, जो कांग्रेस के कार्यकाल में रही है। दैनिक उपयोग की खाद्य वस्तुएं आम व्यक्तियों की आसानी से पहुंच में हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रगति की ओर है। कई अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के शोध में यह बात सामने आई है। कोरोना संकट के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था बार्कलेज का अनुमान है कि वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था 8.5 फीसद की ग्रोथ रेट से बढ़ेगी। पहले इसने इसी अवधि के लिए सात फीसद ग्रोथ रेट का अनुमान लगाया था। दुनिया की दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले देश में कोरोना के मामले कम हो रहे हैं और आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने कहा कि गोल्मैन सैश ने अगले वित्तीय वर्ष में भारत की जीडीपी के 13 फीसद की रफ्तार से ग्रोथ का अनुमान जताया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। मोदी राज में पिछले छह साल में 25 हजार से 50 हजार तक का सफर तय कर सेंसेक्स दो गुना हो गया है। पिछली यूपीए सरकार के दौरान अप्रैल 2014 में सेंसेक्स करीब 22 हजार के आसपास रहता था। रोज रिकार्ड तोड़ता शेयर बाजार इस बात का सुबूत है कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुआई में आगे बढ़ रहे देश में तमाम क्षेत्रों की कंपनियों में विश्वास जगा है। नोटबंदी और जीएसटी जैसे आर्थिक सुधारों के कदम उठाने के बाद कोरोना काल में भी आर्थिक जगत में मोदी सरकार की साख मजबूत हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा एसेट्स 150 मिलियन डालर बढ़कर 541.791 अरब डालर पर पहुंच गया है। कोरोना संकट के बावजूद 2020-21 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश तेज हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत बनी हुई है। कोरोना महामारी और तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश की आर्थिकी वृद्धि कर रही है। केंद्र की दूरदर्शी योजनाओं के चलते राज्य विकास की ओर अग्रसर है। लोग अब कांग्रेस के भ्रामक प्रचार से ऊब चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!