Breaking News :
>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत सभी कार्यकर्ताओं के साथ किया विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही “विकसित भारत संकल्प यात्रा” के सम्बन्ध में भाजपा महानगर कार्यालय देहरादून में आयोजित की गई बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 नवम्बर 2023, देहरादून। आज, 22 नवंबर 2023 को भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यालय में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत बैठक आयोजित की गई।

BJP State General Secretary Aditya Kothari held discussions with all the workers under 'Developed India Sankalp Yatra'

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने इस महत्वपूर्ण अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया, साथ ही कार्यकर्ताओं को बताया कि मा० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जनकल्याण योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के सभी जिलों की सभी ग्राम पंचायत शहरी निकाय में चलेगी। इस यात्रा का प्रारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा जनजातीय गौरव दिवस, 15 नवंबर के अवसर पर झारखंड के रांची से किया गया था। यह यात्रा 26 जनवरी तक चलेगी।

यात्रा में सभी सांसद, राज्य के सभी मंत्री एवं विधायक, सभी वरिष्ठ नेताओं को यात्रा में रहना अपेक्षित किया गया है। साथ में पार्टी की ओर से सभी सरकारी जनपदों में एक-एक समन्वयक नियुक्त किये जा चुके हैं।
कार्यकर्ताओं को एवं पदाधिकारी को नैतिक रूप से सभी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक अवगत कराना है।

BJP State General Secretary Aditya Kothari held discussions with all the workers under 'Developed India Sankalp Yatra'

महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक के विषय को लेकर आप हमारे बीच में उपस्थित हुए हैं, हम आपको आश्वासन देते हैं कि महानगर इस विकसित भारत संकल्प यात्रा में अपनी पूर्ण भूमिका निभाएगा और इस यात्रा के माध्यम से प्रत्येक जन-जन तक राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराएगा। जिन क्षेत्रों में अभी तक इन लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पाया है उन सभी लोगों को इन लाभकारी योजनाओं से लाभान्वित करना भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। साथ ही महानगर अध्यक्ष ने सभी मंडल अध्यक्ष एवं मोर्चा के अध्यक्षों की इस अभियान विकसित भारत संकल्प यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने के लिए कहा गया है साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि इस विकसित यात्रा में सभी लोगों को एकत्रित करना, लोगों की स्वास्थ्य की जाँच करना एवं सरकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक प्राप्त हो सके एवं लाभकारी योजनाओं के फार्म भी लाभार्थियों से भरवाना, यह पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

कार्यक्रम में रायपुर विधानसभा के विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं कैंट विधानसभा की विधायक श्रीमती सविता कपूर ने भी सभी कार्यकर्ताओं को इस भारत विकसित संकल्प यात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण अभियान को नजर रखते हुए, इस यात्रा को प्रारंभ किया गया है। इस यात्रा के माध्यम से हम जन-जन तक पहुँच कर राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं के द्वारा उनको लाभान्वित करेंगे।

कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष एवं मन की बात के प्रमुख सुनील शर्मा ने आने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को कार्यक्रम को लेकर समीक्षा बैठक की और प्रदेश महामंत्री को आश्वासन दिया कि आने वाले इस कार्यक्रम में हम पुनः प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे।

कार्यक्रम में महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, संतोष सेमवाल, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, सुरेंद्र राणा, महानगर मंत्री संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोटी, विमल उनियाल, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, प्रदीप कुमार, विपिन खंडूरी, रंजीत सेमवाल, मोर्चा अध्यक्ष, अर्चना बागड़ी, यासमीन आलम खान, राकेश आर्य, विशाल कुमार, प्रदीप दुग्गल, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, राहुल लारा, प्रकाश बडोनी, विनोद पुंडीर, अंजू बिष्ट, अजय शर्मा, जगदीश बद्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!