Breaking News :
>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा ने शुरू किया विशेष सूक्ष्म दान अभियान

पीएम मोदी ने 1000 रुपये का दिया दान

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 दिसम्बर 2021, शनिवार, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्‍न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर एक ‘विशेष सूक्ष्म दान अभियान’ शुरू किया है। इसमें पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों के छोटे से योगदान के जरिए धन जुटाने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई भाजपा नेताओं ने दान दिया और दूसरों से योगदान करने का आग्रह किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अभियान की जानकारी देते हुए ट्वीट किया- मैंने भारतीय जनता पार्टी के पार्टी फंड के लिए 1,000 रुपये का दान दिया है। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के हमारे आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति को आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत किया जाएगा। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद करें।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, ‘हमारे कार्यकर्ता इस सूक्ष्म-दान अभियान के माध्यम से लाखों लोगों से जुड़ेंगे। नमो ऐप में ‘डोनेशन’ मॉड्यूल वह माध्यम होगा जिसके माध्यम से हम इन दानों को एकत्र करेंगे। मैं लोगों का आशीर्वाद चाहता हूं। दुनिया का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी आंदोलन।’ बताया जा रहा है कि यह अभियान पार्टी के विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी तक चलेगा।

गौरतलब है कि अगले साल पांच राज्‍यों उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में भाजपा समेत हर पार्टी चुनाव जीतने के लिए रैलियां और जनसभाएं कर रही है। ऐसे में अगर भाजपा का ‘विशेष सूक्ष्म दान अभियान’ सफल रहता है, तो पार्टी को इन चुनावों के लिए मदद हो जाएगी। वैसे बता दें कि भाजपा विश्‍व की सबसे ज्‍यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी होने का दावा करती है। ऐसे में इस अभियान की सफलता की उम्‍मीद काफी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!