Breaking News :
>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे को आम जन तक पहुँचाने के लिए 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे भाजपा के विभिन्न मोर्चो के पदाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2021, मंगलवार, देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश के सभी मोर्चो के पदाधिकारी महीने में 10 दिन अपने क्षेत्र, मंडल में प्रवास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यक्रम फ़ाइनल हो चुके हैं और उसी अनुसार मोर्चो की जिम्मेदारी भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी मोर्चो ने बेहतर कार्य किया है और आम लोगों से जुड़कर सेवा भाव से जुटे रहे। कोरोना के समय महिला मोर्चा से लेकर सभी मोर्चो ने ब्लड कैंप से लेकर, मास्क,सैनिटाइजर, आक्सीजन सिलेंडर,अस्पतालो में बेड, वैक्सिनेशन तक बेहतर कार्य किया। अब चुनाव में उनकी भागेदारी तय की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सभी को युवा नेतृत्व और 60 प्लस के नारे को आम जन तक पहुँचाना है। उक्त वक्तव्य मदन कौशिक ने भाजपा के मोर्चों के प्रदेश पदाधिकाररियों को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सभी कार्यों को एक निर्धारित समय में पूरा करेगी और इसके लिए योजना भी तैयार कर ली गयी है। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण कार्यों में कुछ बाधा आ सकती है लेकिन 15 अगस्त तक सभी कार्यों के शासनादेश निकल लिए जायेंगे। रुके हुए कार्य और नए कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ सनातन संस्कृति का हिस्सा है,लेकिन यात्रा से पहले आम लोगों की जिन्दगी जरुरी है। इस पर सरकार फोकस कर रही है कि किसी तरह कोरोना का प्रसार न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोर्चे विकास कार्यों के रखवाले है और उनको अब मह्त्वपूर्ण भुमिका का निर्वहन करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी पहचान भजापा के कार्यकर्ता के रूप में है और हमे अपनी पहचान को बरकरार रखने के लिए पार्टी का कार्य करना है ।

बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने सभी मोर्चों के पदाधिकाररियों को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया जिसमें कि 15 जुलाई से 22 जुलाई तक प्रत्येक जिलों की कार्यसमिति का आयोजन किया जाना । 20 जुलाई से 30 जुलाई तक मंडल की कार्यसमिति सुनिश्चित की गई है।

16 जुलाई को हरेला पर्व के दिन प्रदेश के सभी बूथों पर 10-10 वृक्ष लगाने के लिए कहा गया है। सभी मोर्चों को टीकाकरण के प्रति गाँव – गाँव में जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। अजेय ने मोर्चा पदाधिकाररियों को पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है। अजेय ने सभी मोर्चों को प्रदेश में चल रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कहा है। व पन्ना प्रमुखों की टोली को जागरूकता अभियान में प्रमुखता से भागीदारी के लिए कहा गया है।

अजेय ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी बूथ समितियों का सत्यापन पूर्ण किया जायेगा। और संगठन के कार्यों में गति देने के लिए आने वाले 2022 के चुनाव के दृष्टिगत रखते हुए 6 महीने के लिए प्रत्येक विधानसभा में विस्तारक नियुक्त किये जायेंगे ।

उन्होंने ने कहा 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल जी की पुण्यतिथि से लेकर 2 अक्टूबर तक ‘मेरा परिवार भाजपा परिवार’ संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राजेन्द्र भंडारी सभी सातों मोर्चो के अध्यक्ष व उनके प्रभारी उपस्थित रहे सातों मोर्चो की प्रदेश पदाधिकाररियों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिकऔर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व अजेय ने भारतीय जनता युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की जमकर तारीफ की उन्होंने कहा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल के नेतृत्व में कोरोना काल मे युवा मोर्चा ने पीड़ितों की सेवा की कहा की कोरोना महामारी के दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने अपने घरों से निकलकर लोगों तक मदद पहुँचाने का काम किया। ब्लड की व्यवस्था या एंबुलेंस की व्यवस्था या वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करना जिस प्रकार से युवा मोर्चा द्वारा किया गया वह काबिले तारीफ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!