Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए भाजपा ने भेजा 8 नामों का पैनल

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम भी है शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 मई 2022, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड से जल्दी रिक्त होने जा रही राज्यसभा की एक सीट के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने चुनाव की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है। यह सीट राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का कार्यकाल समाप्त होने के कारण रिक्त हो रही है।

मंगलवार, 25 मई 2022 को मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने इस संंबंध में सूचना जारी कर दी। इस सीट के लिए नामांकन 31 मई 2022 तक किए जाएंगे। 03 जून 2022 तक नामांकन वापस लिया जा सकता है। 10 जून 2022 को सुबह 9:00 से शाम 4:00 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना होगी।

आठ नामों का पैनल उत्तराखंड भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को भेजा

उत्तराखंड से राज्यसभा की रिक्त होने जा रही एक सीट के लिए 10 जून 2022 को होने वाले चुनाव के दृष्टिगत आखिरकार भाजपा ने दावेदारों के नाम का पैनल तैयार कर मंगलवार को केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पैनल में 8 नाम शामिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी राज्य से होगा अथवा बाहर से, यह तय करना पार्टी के संसदीय बोर्ड का काम है।

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश भाजपा को राज्य के छ: नेताओं के नाम का पैनल तैयार कर उसे भेजने के निर्देश दिए थे। कई दौर की बैठकों और मंगलवार को मुख्यमंत्री से हुई वार्ता के बाद प्रदेश भाजपा ने पैनल के नामों पर अंतिम मुहर लगाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ नामों के पैनल में : पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, एससी-एसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान डॉ० कुंवर पाल सिंह दौलत, श्यामवीर सैनी के नाम शामिल हैं।

विधानसभा में भाजपा के पास दो-तिहाई बहुमत होने के कारण उसके प्रत्याशी की जीत पहले ही तय है। इसे देखते हुए पार्टी में प्रत्याशी घोषित करने को लेकर जल्दबाजी नहीं है। माना जा रहा है कि सप्ताहभर के भीतर प्रत्याशी घोषित कर दिया जाएगा। यह चर्चा भी चल रही है कि राज्यसभा के लिए प्रत्याशी राज्य से बाहर का भी हो सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!