Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस मुक्त भारत पर ली चुटकी, बोले “कांग्रेस हो रही है लुप्त”

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में भाजपा बनायेंगे सरकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2022, गुरुवार, कोलकाता। भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि किसी ने नहीं सोचा था कि मुलायम (यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव) का शासन चला जाएगा, आज वहां भाजपा ने सबको साफ कर दिया है। हर जगह भाजपा की सरकार बन रही है। किसी ने नहीं सोचा था कि हम कांग्रेस मुक्त हो जायेंगे। वास्तव में, अब कांग्रेस मुक्त होने की तो बात ही छोड़िए, कांग्रेस लुप्‍त (गायब) है। आने वाले समय में हम आंध्र प्रदेश में, तेलंगाना में और बहुत जल्द पश्चिम बंगाल में भी प्रजातांत्रिक तरीके से सरकार बनायेंगे। जे.पी. नड्डा ने कहा कि टीएमसी समेत सभी क्षेत्रीय दल परिवार संचालित संगठनों में बदल गए हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मुझे यहां इस कार्यसमिति की बैठक में आने का सौभाग्य मिला। कल जिस गर्मजोशी के साथ आपने मेरा एयरपोर्ट पर स्वागत किया, वह मुझे पश्चिम बंगाल की एक नई बहती हुई हवा का संदेश दे रहा है। राजनीति में कभी भी कोई चीज ठहरी नहीं रहती है, जो आज है वो कल नहीं, जो कल है वो परसों नहीं रहती है। हमें राजनीतिक दृष्टि से किन ताकतों से अपने आप को समावेश करके आगे बढ़ना है ये हमेशा तय रखना पड़ता है। इसलिए हमको अपनी ताकत का अंदाजा भी होना चाहिए। 40 साल पहले मेरे कांग्रेसी साथी मिलते थे तो मुझे कहते थे कि नड्डा जी तुम राजनीति नहीं जानते, यह अवसर की बात है, आप गलत पार्टी में सही व्यक्ति हैं।

आज मैं उनसे मिलता हूँ तो पूछता हूँ कि कौन सही पार्टी में है। देश में भाजपा को छोड़कर किसी भी राजनीतिक पार्टी में कार्यकर्ता हैं तो नेता नहीं है नेता है तो नीयत नहीं है अगर नीयत है तो नीति नहीं है। सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नेता, नीति, नीयत, कार्यकर्ता और वातावरण है।उन्‍होंने कहा कि आज से 20 वर्ष पहले कोई सोचता तक नहीं था कि बिहार से लालू यादव का राज जाएगा। लेकिन वहां राजद को नेस्तनाबूद करके भाजपा आई है और पूरी ताकत के साथ आई है। मैं आपको एक ही बात कहना चाहता हूं कि अपने रास्ते चलते रहो, अडिग रहो, अच्छी तरह से चुनावी लड़ाई लड़ो इससे भाजपा यशस्वी होगी ही। किसी ने नहीं सोचा था कि हम कांग्रेस मुक्त हो जाएंगे, अब तो कांग्रेस मुक्त तो छोड़ो, कांग्रेस लुप्त हो रही है। गांधी और खादी के नाम पर कांग्रेस 70 साल राज करके गई। लेकिन आज खादी को लोकल फॉर वोकल के अंतर्गत 1 लाख 15 हजार करोड़ रुपये का टर्नओवर प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से मिला है।

उन्‍होंने कहा कि एक समय राजनीति वोटबैंक, धर्म, पंथ, वंशवाद, जातिवाद और परिवारवाद के आधार पर होती थी, लेकिन अब राजनीति सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ हो रही है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में 11 करोड़ टॉयलेट बने हैं, जिनमें से 74 लाख पश्चिम बंगाल में बने हैं। जन धन योजना के तहत देश भर में 45 करोड़ और पश्चिम बंगाल में 2.82 करोड़ जन धन खाते खोले गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश मे 3.43 करोड़ मकान स्वीकृत हुए हैं। जिनमें से 2.29 करोड़ पूर्ण हो गए हैं। जिनमें से पश्चिम बंगाल में 34 लाख मकान बनकर तैयार हो चुके हैं।

पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कभी बंगाल के विषय में कहा जाता था कि जो बंगाल आज सोचता है, भारत कल सोचता है। कभी बंगाल आर्थिक राजधानी कहा जाता था, लेकिन आज यहां एक दुखदायी स्थिति उत्पन्न हो गई है। छब्त्ठ के अनुसार आज पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा अपहरण के मामले हो रहे हैं। इसका मतलब महिलाओं की तस्करी सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में हो रही है। जिस राज्य की मुख्यमंत्री एक महिला हो, उस प्रदेश का ये हाल? क्या आप ऐसा बंगाल देखना चाहते हैं? टीएमसी के पास कोई सिद्धांत या नीतियां नहीं हैं, उसके पास केवल सिंडिकेट हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!