Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेश

‘पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को कोरोना वायरस पर दिखाया जीत का मार्ग’ : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

आकाश ज्ञान वाटिका, १ सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भरोसा जताया है कि देश की पूरी योग्य आबादी का इस साल के आखिर तक वैक्सीनेशन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि देश में हिमाचल प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां वैक्सीन के लिए योग्य पूरी आबादी को कम से कम एक डोज लग चुकी है।

हिमाचल से ही आने वाले नड्डा ने इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई देते हुए कहा कि इस मामले में भारत विश्व में पहले नंबर पर है और यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।

बात बहुत पुरानी नहीं हुई है जब देश के अंदर वैक्सीनेशन को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे थे। भाजपा अध्यक्ष ने बयान जारी कर परोक्ष रूप से ऐसे लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में कई बार वैक्सीनेशन एक दिन में एक करोड़ के आसपास तक पहुंचा। यह साबित करता है कि केंद्र सरकार वैक्सीन की सप्लाई को इस स्तर तक ले आई है कि भारत एक दिन में स्विटजरलैंड, स्वीडन, आस्ट्रिया, इजरायल, डेनमार्क और न्यूजीलैंड जैसे देशों का वैक्सीनेशन कर सकता है। उन्होंने कहा, ‘भारतीय स्वास्थ्य प्रणाली के लिए यह गर्व का विषय है कि वह एक दिन में कोरोना वैक्सीन की एक करोड़ डोज लगा सकती है। अभी तक किसी देश ने एक दिन में वैक्सीन की इतनी डोज नहीं लगाई हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया को कोरोना वायरस पर जीत का मार्ग दिखा दिया है।’

नड्डा ने बताया कि 30 अगस्त तक 200 से भी कम दिनों में 64 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पूरी आबादी को कम से कम एक डोज मिलना जहां राज्य सरकार की कर्मठता को साबित करता है, वहीं कोरोना से लड़ने में जनता की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!