Breaking News :
>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

संसद के मानसूत्र सत्र के बीच 3 अगस्त को होगी भाजपा संसदीय दल की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जुलाई 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। संसद के चल रहे मानसून सत्र के बीच भाजपा संसदीय दल की बैठक तीन अगस्त को संसद में होने जा रही है। भाजपा ने 27 जुलाई को भी संसदीय दल की बैठक की थी, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में पीएम मोदी ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के सांसदों से विपक्षी दलों को बेनकाब करने के लिए कहा था क्योंकि वे संसद को कोई कामकाज नहीं करने दे रहे थे। विपक्षी दलों द्वारा बार-बार किए गए हंगामे के कारण संसद की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ रहा है। संसद सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है।

इस बीच, विभिन्न मुद्दों पर विपक्षी दलों के हंगामे के बीच शुक्रवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों को दो बार स्थगित करना पड़ा। राज्यसभा दिन में पहली बार दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे तक के लिए स्थगित हुई। संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई 2021 को शुरू हुआ और यह 13 अगस्त, 2021 तक चलेगा।

पेगासस मुद्दे पर संसद में आक्रामक रुख अपनाए रखेगी कांग्रेस

पेगासस जासूसी मामले पर संसद में पिछले कई दिनों से चल रहे गतिरोध के बीच कांग्रेस ने गुरुवार को फैसला किया कि वह मानसून सत्र के दौरान आगे भी इस मुद्दे को लेकर पीछे नहीं हटेगी। पार्टी इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में चर्चा कराने एवं गृह मंत्री के जवाब की मांग पुरजोर ढंग से करती रहेगी।सूत्रों के मुताबिक, संसद भवन में पार्टी के संसदीय मामलों के रणनीतिक समूह की बैठक में यह फैसला किया गया। बैठक में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी, वरिष्ठ नेता जयराम रमेश और कुछ अन्य नेता मौजूद थे।

बैठक के बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ‘कांग्रेस पेगासस के मुद्दे से पीछे नहीं हटेगी। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय है। हम अपनी यह मांग उठाना जारी रखेंगे कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो और गृह मंत्री इसका जवाब दें।’उधर, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि सरकार के पास कुछ छिपाने के लिए है, इसलिए वह पेगासस पर चर्चा से भाग रही है। उन्होंने कहा, ‘हमने सिर्फ यही पूछा है कि क्या सरकार ने पेगासस को खरीदा या इसका उपयोग किया? इसका उपयोग किस व्यक्ति या संस्था के खिलाफ किया था? सरकार ने इसका जवाब नहीं दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!