उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा संगठन ने पहली कैबिनेट में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा सरकार का दृष्टि पत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 मार्च 2022, गुरुवार, देहरादून। धामी सरकार की पहली केबिनेट के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी संगठन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सरकार का दृष्टि पत्र सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय कुमार ने मुख्यमंत्री को दृष्टि पत्र सौंपा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि जनता ने भाजपा और भाजपा के दृष्टि पत्र पर भरोसा किया है और सरकार उस पर पूरी तरह से खरी उतरेगी। उन्होंने कहा कि युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे मंत्रिमंडल के सदस्य राज्य को तरक्की की दिशा में ले जाने के लिए अधिक ऊर्जा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट व मंत्री मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.