Breaking News :
>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में भाजपा ने खोला चुनाव कार्यालय

महाराज ने किया पोखड़ा ब्लाक के गाँवों में जनसम्पर्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जनवरी 2022, सोमवार, सतपुली। विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में भाजपा ने सोमवार को विधिवत सबसे पहले चुनाव कार्यालय का शुभारंभ कर कोविड नियमों का पालन करते हुए चुनाव प्रचार की शुरूआत की।

विधानसभा चौबट्टाखाल के नगर पंचायत सतपुली में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सोमवार को सबसे पहले भाजपा चुनाव कार्यालय में पूजन कर व रिबन काटकर चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव कार्यालय खोलने की शुभकामना देते हुए कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को दूसरी बार विधानसभा चौबट्टाखाल से रिकॉर्ड मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को एक कमल भेंट करना है। उन्होंने कहा कि महाराज जी द्वारा पिछले 5 सालों में विधानसभा चौबट्टाखाल में अनेक विकास कार्य किए गए हैं। जिन विकास कार्यों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर प्रचार कर वोट की अपील करनी है।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष बृजमोहन रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजना वर्मा, विनोद घिल्ड़ियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललिता खन्तवाल, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मनजीत सिंह नेगी, महेश मिश्रा, वेद प्रकाश वर्मा, उमेश सिंह, गणेश रावत आदि मौजूद थे। चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के पश्चात श्रीमती अमृता रावत ने एकेश्वर मंडल के शीला कबरा, रीठाखाल, काण्डई और हलुणी आदि गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया।

वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने भी आज पोखडा मण्डल अंतर्गत सेडियाखाल, संगलाकोटी बाजार, भैड़गाव, गुडिण्डा, सल्ड, मेहरगाँव, बणेथ, बडोल एवं बासई आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर जन सम्पर्क किया। इस दौरान भाजपा पोखड़ा मण्डल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!