Breaking News :
>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई>>‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन>>मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई>>वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती>>खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त>>FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद>>ऋषिकेश में बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हुई जांच>>देहरादून में मतदाता जागरूकता गतिविधियां तेज, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को दिए निर्देश>>स्कूलों में खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन को ढाई करोड़ स्वीकृत>>विकास भवन में तीन दिवसीय प्रशासनिक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: वीवीआईपी की भूमिका की जांच की मांग, कांग्रेस ने गांधी पार्क में किया मौन सत्याग्रह>>प्रदेश में मौसम फिर लेगा करवट, बारिश के साथ बर्फबारी के आसार>>डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त होने पर महाराज ने दी शुभकामनाएं>>नशामुक्त उत्तराखंड का संकल्प, परेड ग्राउंड में लोगों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ>>देहरादून में तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का खुलासा>>भारतीय खिलाड़ियों का जलवा- आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ बने शुभमन गिल और शेफाली वर्मा>>सीओ अस्मिता ममगाईं ने किया कोतवाली कोटद्वार का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश>>चोट के चलते न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरुआती दो मैच नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी को मिला मौका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

ITBP के जवानों ने 14 हजार फीट ऊँचाई पर फहराया तिरंगा

‘भारत माता की जय’ के नारों से गूँज उठा पहाड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 अगस्त 2022, शनिवार, देहरादून। देश 75 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पद पूरे भारत में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सरकार ने प्रदेश में 20 लाख घरों तक तिरंगा पहुँचाने का लक्ष्य रखा है। तिरंगा अभियान की वर्चुअल शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह बात कही।

वहीं इसी के साथ हर घर तिरंगा अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आइटीबीपी के जवानों ने 14,000 फीट की ऊंचाई पर तिरंगा फहराया। इसके साथ ही औली में भी इन हिमवीरों ने राष्‍ट्र ध्‍वज फहराकर देश प्रेम को प्रकट किया। इस दौरान पहाड़ ‘भारत माता की जय’ के नारों से गूंज उठे।

वहीं इसके साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देकर भव्य रूप में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व किसी भी दशा में तिरंगे का अपमान न हो इसका विशेष ध्यान रखते हुए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

गोपेश्वर में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि तिरंगा पूरे देश की शान है और इससे पूरे देश का सम्मान जुड़ा है। आम जनता घरों में सम्मान के साथ 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराये। उन्होंने कहा कि लोगों को बताएं कि 15 अगस्त के बाद तिरंगे को किसी भी दशा में इधर-उधर न फेंकें। बल्कि सम्मान से उतार कर अपने घरों में सुरक्षित रखें।

नारायणबगड़ में विधायक थराली भूपालराम टमटा की अगुआई में नगर के मुख्य बाजार तक तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें सैकड़ों नगरवासियों ने भाग लिया। गौचर में पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने तिरंगा अभियान में छात्र छात्राओं, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं स्थानीय व्यापारियों, पालिका कर्मियों ने प्रतिभाग कर तिरंगा अभियान को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

नगर पंचायत गैरसैंण की ओर से निकाली तिरंगा रैली में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं, महिलाओं, स्कूली छात्र छात्राओं ने भाग लिया। थराली में भी आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत थराली के आह्वान पर एक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!