Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड-वासियों को इगास पर्व पर दी शुभकामनायें, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गढ़वाली में लिखा एक संदेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 नवम्बर 2020, बुधवार। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंडवासियों को इगास पर्व पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, देवभूमि उत्तराखंड के प्रमुख लोक पर्व इगास(बूढ़ी दीपावली) की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनायें । इससे पहले राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने भी प्रदेशवासियों को इगास पर्व की शुभकामनायें दी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गढ़वाली में एक संदेश भी जनता के नाम लिखा।

उत्तराखंड में दीपावली के ठीक 11 दिन बाद प्रमुख लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) मनाई जाती है। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई नेताओं ने प्रदेशवासियों को इगास की शुभकामनायें दी।

[box type=”shadow” ]मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से गढ़वाली में एक संदेश प्रदेशवासियों को लिखा। सीएम ने लिखा,

[highlight]प्रदेश का सबि भै बैण्यूं, दाना सयाणा, बड़ों थैं ‘इगास बग्वाल’ की भौत-भौत बधै। अपनी गढ़भूमि का देवी द्यबतौं से मि कामना करदूं कि इगास आप सब्युं का जीवन मा सुख-समृद्धि लेकी आवो।[/highlight]

मुख्यमंत्री ने गढ़वाली में सभी से अपील की कि वे इगास के उत्साह में वे कोरोना से बचाव के नियमों को न भूलें। घर से बाहर आने पर मास्क और एक-दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें। समय-समय पर हाथ धोना बेहद जरूरी है। अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी अपने परिवार को बचा सकेंगे। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

[highlight]भै- बैंण्यूं त्यूहार का उलार मा हमतैं कोरोना महामारी से बताव को भि ध्यान रखण पोड़लो। घौर से भैर आण पर मास्क लगै कि रखण, एक दूसरा से उचित दूरी बणै की रखण और टाइम-टाइम पर हाथ धोण भौत जरूरी च। अगर हम स्वस्थ रौला तबि हम अपणा परिवार तैं बचै सकदां। ये वास्ता क्वी लापरवै नी हो। आप सब्युं कू एक बार फिर इगास की भौत भौत बधै।[/highlight][/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!