Breaking News :
>>एमडीडीए की ऑनलाइन मानचित्र प्रणाली होगी और अधिक पारदर्शी>>सोमेश्वर में जन मिलन कार्यक्रम, कई ग्रामीणों ने थामा भाजपा का दामन>>अंकिता भंडारी हत्याकांड में आरोपियों को फिर झटका, सभी की जमानत याचिकाएं खारिज>>एसजीआरआरयू के दीक्षारंभ का भव्य समापन, रेन डांस पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं>>ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे ठप: भल्लेगांव बागवान के पास पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से बंद हुआ मार्ग>>मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश>>भारत ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में 165 रन से हराया>>सलेड़ी -खेरोला से खड़की-नौकुचियाताल(भीमताल) बाईपास मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारम्भ>>जापानी तकनीक का लाभ छोटे किसानों तक पहुंचाएं, कृषि लागत घटाकर उत्पादकता बढ़ाएं: शिवराज सिंह चौहान>>रेलटेल के शेयरों में 6% का उछाल, ₹290 के पार पहुंचा भाव>>बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, 100 करोड़ के पार हुई फिल्म की कमाई>>देहरादून में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद आरोपी गिरफ्तार>>हर महीने के पहले मंगलवार को होगी समन्वय बैठक, जिलों की समस्याओं का तेजी से होगा समाधान>>केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं पर सरकार की पैनी नजर, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश ने की वर्चुअल समीक्षा>>सीमाद्वार जलभराव पर डीएम सख्त, 24 घंटे में सफाई और डिवाटरिंग के निर्देश>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा आज यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर करेंगे अहम बैठक, राज्‍य के पार्टी पदाधिकारी होंगे शामिल

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, नई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को दिल्‍ली में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने एक अहम बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में राज्‍य के वरिष्‍ठ नेता शामिल हो रहे हैं। इस बैठक का मकसद राज्‍य में ब्राह्मण मतदाताओं को अपने पक्ष में लाना है।

आपको बता दें कि इस मकसद को पूरा करने के लिए एक कमेटी बनाई गई है। आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम मोदी के अलावा उनकी केबिनेट के दूसरे मंत्री भी राज्‍य का दौरा कर चुके हैं।

पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी उत्‍तर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। गौरतलब है कि राज्‍य विधानसभा की 403 सीटों के लिए अगले वर्ष चुनाव होने हैं। हालांकि इसकी कोई तारीख अब तक तय नहीं की गई है। वहीं इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपील की है कि देश में बढ़ते ओमिक्रोन के मामलों के मद्देनजर विधानसभा चुनाव को आगे टाल दिया जाए। हाईकोर्ट के इस बयान के बाद मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ने कहा था कि वो राज्‍य का दौरा कर इस पर कोई अंतिम फैसला लेंगे

आपको यहां पर ये भी बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी के विधानसभा चुनाव में एकतरफा जीत हासिल की थी। वर्तमान में भाजपा की विधानसभा में 318 सीट हैं, जबकि दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी है और तीसरे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी है। 

इस अहम मुद्दे पर सोमवार को चुनाव आयोग और केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक भी होनी है, जिसमें चुनाव को आगे टालने पर कोई फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, भाजपा की बात करें तो पार्टी काफी समय पहले से ही चुनावी बिगुल फूंक चुकी है। वो अपनी तरफ से पूरी तरह से तैयार है। इसके बावजूद यदि चुनाव आगे भी बढ़ता है तो भी उसको और अधिक वक्‍त मिल जाएगा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!