Breaking News :
>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहुँचे जागेश्वर धाम

  • बाबा जागनाथ के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चना की

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 अगस्त 2021, गुरुवार, जागेश्वर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को जागेश्वरधाम पहुंचे। बाबा जागनाथ के दरबार में विधि विधान से पूजा अर्चना की। महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा अर्चना कराई जा रही है। अनुष्ठान जारी है।

लंबे समय बाद जागनाथ नगरी पहुंचे नड्डा अध्यात्म व नैसर्गिक सौंदर्य के अभिभूत दिखे।

गुरुवार को जागेश्वरधाम पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया गया। मुख्य प्रांगण में उत्तराखंडी लोक परंपरा व संस्कृति से जुड़े पिछौड़े में मातृशक्ति ने नड्डा का तिलक किया। बाद में महामृत्युंजय मंदिर के प्रधान पुजारी हेमंत भट्ट ‘कैलाश’ के निर्देशन में बाबा का जलाभिषेक किया।

अभी मंदिर मं देवाधिदेव का विशेष पूजन किया जा रहा है। इस दौरान वह जागनाथ नगरी की आध्यात्मिकता में मुग्ध रहे। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार जेपी नड्डा धार्मिक अनुष्ठान के बाद देहरादून रवाना होंगे।

गुरुड़ाबाज में उतरा हेलीकाॅप्टर

दिल्ली से जागेश्वरधाम के लिए रवाना हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का हेलीकाॅप्टर गुरुड़ाबाज में बने हेलीपैड पर उतरा। यहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नड्डा का काफिला जागेश्वर मंदिर समूह पहुंचा।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उनकी अगवानी को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान के साथ ही विधायक द्वाराहाट महेश नेगी, पार्टी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!