Breaking News :
>>जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, केक काटकर साझा कीं खुशियां>>iPhone Duo भारत में इतना महंगा क्यों? अमेरिका के मुकाबले कीमत 63% तक ज्यादा>>‘हनुमान अंश’ की साउथ में एंट्री, 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में रिलीज होगी फिल्म>>ED की बड़ी कार्रवाई: कोलकाता-इंदौर में अमृत ग्रुप से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी>>रुद्रप्रयाग पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटल-ढाबों में शराब पीने-पिलाने वालों पर सख्त कार्यवाही>>हाथ-पैर और मुंह पर दाने, तेज बुखार… उत्तरकाशी में 8 बच्चों में कॉक्ससैकी वायरस की पुष्टि>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा
ताज़ा खबरेंदेश

संसदीय दल की बैठक में अलग अंदाज में दिखे भाजपा सांसद, सांसद पहने हुए थे प्रधानमंत्री मोदी वाली टोपी

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी। भाजपा की मंगलवार सुबह संसदीय दल की बैठक हुई है। बैठक में भाजपा के तमाम सांसद मौजूद थे। बैठक के दौरान अलग नजारा देखने को मिला। पार्टी के कई सांसदों ने भगवा रंग की टोपी पहनी हुई थी। बताया जा रहा है कि ये वो ही टोपी है जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते महीने अहमदाबाद रोड शो में पहना था। खबर के मुताबिक, भाजपा सांसदों को चाकलेट भी दी गई। चाकलेट के रैपर पर पीएम मोदी की तस्वीर छपी थी।

बताया जा रहा है कि इस टोपी को गुजरात भाजपा इकाई ने तैयार करवाया है। टोपियों को संसदीय दल की बैठक में आए भाजपा सांसदों में बांटा गया था। टोपी पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का निशान था। इसके अलावा सांसदों को चाकलेट भी दी गई।

इस टोपी का डिजाइन उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी से लिया गया है। उत्तराखंड की टोपी पर ब्रह्मकमल अंकित होता है। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है। पीएम मोदी ने उत्तराखंडी टोपी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पहना था। इसके बाद से इस टोपी की डिमांड काफी बढ़ गई है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस से शुरू होने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला पर चर्चा की। भाजपा ने अपने स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी के संबोधन से होगी। सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने नौ दिनों के लिए तय कार्यक्रम पर भाजपा सांसदों से चर्चा की।

भाजपा के एक सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पोषण अभियान जैसे कई सरकारी कार्यक्रमों के बारे में भी बात की। उन्होंने हम सभी से ‘पोषण अभियान’ और अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में प्रचार करने के लिए कहा गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!