Breaking News :
>>वन-क्लिक से 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने की जारी>>महिला एशिया कप 2026- भारत ने हॉन्गकॉन्ग को 137 रनों से हराया>>‘द ट्रेटर्स 2’ का खिताब क्रिस्टल और रिदा के नाम, दोनों ने जीते 66 लाख रुपये>>सीएम धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, न्याय, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है- बंशीधर तिवारी>>15 अक्टूबर तक बदलेगी सौंदर्यीकरण और सड़कों की तस्वीर, ड्रोन-सैटेलाइट से होगी अवैध निर्माण पर नजर>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन
देश

BJP सांसद की मांग, पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करे केंद्र

नई दिल्ली। भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार से इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने की अपील की है। चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर कई मांगें की हैं।उन्होंने कहा ‘मैं भारत साकार से निवेदन करता हूं कि न्याय कि प्रकिया उन लोगों को सजा देकर पूरी की जाएगी जो लोग इसके लिए जिम्मेदार थे। नारायण के संघर्ष को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाए, जो बुराई के ऊपर जीत का प्रतीक हो।’ भाजपा सांसद ने आगे कहा कि नारायण की गिरफ्तारी ने पूरे इसरो समाज में डर का माहौल पैदा कर दिया है।

चंद्रशेखर ने पत्र में यह भी लिखा कि दुख की बात यह है कि जैसा सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि यह केस केवल किसी इंसान को गलत तरीके से फंसाकर गिरफ्तार करने का ही नहीं है, बल्कि यह केस एक बेहतरीन वैज्ञानिक को परेशान करने, उसे कुछ पुलिसकर्मियों से थर्ड डिग्री मिलने और राजनैतिक साजिश का भी है।

उन्होंने यह भी कहा कि नंबी नारायण इसरो के सीनियर वैज्ञानिक होने के साथ-साथ क्राइअजेनिक डीविजन के इन-चार्ज भी थे और तरल तकनीक (रॉकेट प्रोपल्सन की वो तकनीक जिसे जीएसएलवी में इस्तेमाल किया जाता है) के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे थे।

गौरतलब है कि इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायण को साल 1994 में स्पाई स्कैंडल में गिरफ्तार किया गया था। नारायण पर इंडियन स्पेस टेक्नोलॉजी की सीक्रेटस पाकिस्तान को बेचने के आरोप लगे थे। जिसके बाद उन्हें 50 दिन तक पुलिस कस्टडी में रखा गया था।

14 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी को अनावश्यक और गैरजरूरी बताकर उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया था। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज डीके जैन की अगुआई में एक कमेटी बनाने का भी आदेश दिया था जो नारायण की गिरफ्तारी में केरल पुलिस की भूमिका की जांच करेगा।

उच्चतम न्यायलय ने केरल सरकार को उन्हें 50 लाख रूपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!