Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डधार्मिक

भगवान बद्रीनाथ-केदारनाथ के दर्शन को सपरिवार पहुँचे भाजपा सांसद वरुण गाँधी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 8 नवम्बर 2023, श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गाँधी आज सपरिवार भगवान केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ दर्शन को पहुंचे। वह पूर्वाह्न 11 बजे श्री केदारनाथ धाम पहुँचे केदारनाथ पहुँचने पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सांसद का स्वागत किया। सांसद केदारनाथ पहुँचने पर प्रसन्नचित नजर आये उनके साथ उनकी धर्मपत्नी यामिनी गांधी, पुत्री अनुसूईया भी दर्शन को पहुँची। श्री केदारनाथ पहुँच कर सांसद केदारनाथ मंदिर पहुँचे तथा रूद्राभिषेक पूजा की तथा जलाभिषेक किया।

इसके पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सासंद को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर कार्याधिकारी आरसी तिवारी, पुजारी शिवलिंग, धर्माचार्य औंकार शुक्ला लोकेंद्र रिवाड़ी ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। श्री केदारनाथ में दर्शन के पश्चात सांसद वरुण गांधी दोपहर 1 बजे सपरिवार बदरीनाथ धाम पहुँचे जहां हैलीपेड पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया मंदिर दर्शन के बाद भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।उन्होंने बदरीनाथ मंदिर में वेदपाठ पूजा में शामिल हुए। तीर्थयात्रियों के साथ फोटो खिंचवायी तथा देवभूमि की सराहना की।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डॉ० हरीश गौड़, अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे। दर्शन के पश्चात सांसद बदरीनाथ से वापस प्रस्थान हुए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *