Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केन्द्रीय मंत्री, भाजपा सांसद स्मृति इरानी का रायबरेली का दौरा आज

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 नवम्बर 2021, शनिवार, रायबरेली। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े गढ़ अमेठी पर कब्जा करने के बाद अब भाजपा की नजर इनके दूसरे किले रायबरेली पर है। भाजपा ने इस काम के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी को ही लगाया है जो कि अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति इरानी शनिवार को रायबरेली दौरे पर रहेंगे। लखनऊ से सड़क मार्ग से रायबरेली पहुंचने के बाद स्मृति इरानी करीब तीन वर्ष बाद होने वाली दिशा बैठक की अध्यक्षता भी करेंगी। इस बैठक की अध्यक्षता जिले का सांसद करता है।

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद स्मृति इरानी का आज रायबरेली का दौरा है। इस दौरान वह प्रगति पुरम कालोनी में नवनिर्मित राज्य बीमा कर्मचारी अस्पताल का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। यहां पर यह बैठक करीब तीन वर्ष बाद हो रही है। आमतौर पर सांसद ही दिशा की बैठक की अध्यक्षता करता है, लेकिन रायबरेली से कांग्रेस की सांसद सोनिया गांधी का लम्बे समय से यहां पर आगमन नहीं हो पाया है। करीब तीन साल बाद हो रही इस बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा होगी। जिले के विकास के लिहाज से यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।इस बैठक को लेकर यहां के जिला प्रशासन ने जोरदार तैयारी की है। रायबरेली में कार्यक्रम के बाद स्मृति इरानी करीब 3.30 बजे तक लखनऊ वापसी करेंगी। यहां पर राजभवन के सामने वह विश्वैश्वरैया हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इसके बाद उनका नई दिल्ली वापसी का कार्यक्रम है।

रायबरेली में करीब तीन साल बाद जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को होगी। ऐसा पहली बार होगा जब विकास संबंधी इस अहम बैठक की रायबरेली सांसद सोनिया गांधी के स्थान पर अमेठी की सांसद तथा केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी अध्यक्षता करेंगी। माना जा रहा कि वह इस बैठक के बहाने विकास के साथ ही जिले की राजनीति को नई दिशा देंगी।

रायबरेली में दिशा की बैठक में यह पहला मौका है जब जिले की बैठक में अमेठी सांसद को अध्यक्ष बनाया गया है। इस जिले का सलोन विधानसभा क्षेत्र ही अमेठी संसदीय क्षेत्र में आता है। इस बैठक में कांग्रेसी चेहरे भी कम नजर आएंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक में भी केन्द्रीय मंत्री स्मृति इरानी कमजोर होते कांग्रेसी किले पर विकास के हथौड़े से करारा प्रहार करने का मौका नहीं चूकेंगी।

इस बैठक के लिए केन्द्रीय मंत्री इरानी ने आठ सदस्यों को नामित किया है। इनमें सलोन विधानसभा सीट से विधायक रहे स्व. दलबहादुर कोरी के पुत्र अशोक कुमार, पूर्व विधायक गजाधर सिंह की बहू मनवीर सिंह के अलावा रेखा सिंह और सुखबीर सिंह मोनू शामिल हैं। रायबरेली संसदीय क्षेत्र से कोमल मौर्या, चंद्रशेखर, विष्णु प्रसाद गोस्वामी व बच्चन प्रसाद पासवान सदस्य बनाए गए हैं। स्मृति इरानी बैठक के बहाने एक तीर से दो निशाने साध रही हैं। एक तो जिले में वह अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं, दूसरी ओर अमेठी संसदीय क्षेत्र से जुड़े सलोन के लोगों को तरजीह दे रही हैं।

लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी हाथ से फिसलने के बाद कांग्रेस दूसरे गढ़ यानी रायबरेली में अस्तित्व बचाने को जूझ रही है। लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी ने अमेठी से दूरियां बढ़ा लीं। कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी यहां से चुनाव जीतने के बाद यदा-कदा ही यहां आईं। कांग्रेस को मजबूत करने में लगीं प्रियंका गांधी वाड्रा की धमक तो लखनऊ तक ही सिमटी है। इससे एक ओर जहां जिले के कांग्रेसियों का उत्साह फीका पड़ रहा, वहीं भाजपा इसका फायदा उठाने के प्रयास में भी लगी है। जिले में भाजपा की जड़ें धीरे-धीरे मजबूत हो रही है। रायबरेली में पहले एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह और अब सदर विधायक अदिति सिंह को पार्टी में शामिल कर भाजपा ने कांग्रेस को करारी चोट पहुंचाई है।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!