Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

पैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी मामले में BJP ने विधायक राजा सिंह को किया सस्पेंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2022, बुधवार, नई दिल्लीपैगंबर मोहम्मद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले विधायक राजा सिंह पर भाजपा ने एक्शन लिया है। भाजपा ने राजा सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि राजा सिंह पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप है। उनकी टिप्पणी पर मचे बवाल के बाद भाजपा की किरकिरी हो रही थी। भाजपा ने राजा सिंह के बयान पर स्पष्टीकरण भी मांगा है। पार्टी ने 10 दिन के अंदर इसकी वजह बताने को कहा है।

विदित रहे कि पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के मामले में तेलंगाना पुलिस राजा सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्हें मंगलवार सुबह को हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने उनके खिलाफ दबीरपुरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153ए, 295 और 505 के तहत केस दर्ज किया है।

गौरतलब है कि विधायक राजा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो में उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। नाराज लोगों ने राजा सिंह के खिलाफ प्रदर्शन किए।

विधायक राजा सिंह मुस्लिमों से जुड़े अक्सर विवादास्पद बयानों के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले 20 अगस्त को हैदराबाद में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के शो का विरोध करने पर राजा सिंह को नजरबंद किया गया था। राजा सिंह ने एक वीडियो बनाकर दावा किया था कि हैदराबाद पुलिस ने फारुकी को सुरक्षा दी थी और मदद की थी।  भाजपा विधायक ने आरोप लगाया कि फारुकी ने कुछ ऐसी टिप्पणी की थी, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची और उनके लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इस वीडियो में विधायक ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!