Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा नेता विकास गर्ग ने AAP नेता मनीष सिसोदिया द्वारा दिए गए बयान, ‘उत्तराखंड में विकास नहीं हो रहा है’, को हास्यास्पद बताया, जानिए और क्या कहा ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विकास गर्ग ने आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया द्वारा दिए गए बयान, ‘उत्तराखंड में विकास नहीं हो रहा है’, को हास्यास्पद बताते हुए कहा कि यह उनका और उनकी पार्टी का दृष्टि दोष है। दिल्ली में धरातल गवां चुकी आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के लोगों को भ्रमित कर यहाँ अपनी जमीन तैयार करने की जो कोशिश कर रही है उसमें वह सफल नहीं होगी ।

[box type=”shadow” ]विकास गर्ग ने एक बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है। कोरोना काल में दिल्ली में जो हालात पैदा हुए हैं उससे साफ है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व में दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह असफल सिद्ध हुई है। देश में जिन राज्यों में करोना की स्थिति सबसे भयंकर और नियंत्रण से बाहर हुई रही, उनमें दिल्ली भी शामिल है। केंद्र सरकार को पानी पी पीकर कोसने वाले केजरीवाल और सिसोदिया की आम आदमी पार्टी की सरकार को अंततः केंद्र सरकार की शरण में जाना पड़ा और केंद्र सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर किए गए प्रयासों और दी गई भरपूर सहायता के आधार पर ही दिल्ली में कोरोना पर नियंत्रण हो पाया। उन्होंने कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी है जो अपने मोहल्ला क्लिनिकों का जमकर प्रचार करती थी, लेकिन कोविड-19 में इन क्लिनिकों पर जब उनकी सबसे अधिक जरूरत थी, ताले लटके रहे और आम जनता को कोई मदद नहीं मिली। इसके अलावा कोविड काल में आप सरकार दिल्ली में एक भी कोविड अस्पताल स्थापित नहीं कर पाई।[/box]

भाजपा नेता विकास गर्ग ने कहा कि दिल्ली कीआम आदमी पार्टी सरकार इतनी अधिक संवेदनहीन और असफल सिद्ध हुई कि उसने दिल्ली में रह रहे लाखों मज़दूरों को दिल्ली छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया और वे जिन बुरे हालात में दिल्ली से निकले उसे पूरी दुनिया ने देखा। इसी प्रकार उत्तराखंड के लाखों लोग दिल्ली छोड़ कर वापस उत्तराखंड आने पर विवश हुए। यहाँ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपा सरकार व भाजपा संगठन ने उनका स्वागत किया और उनके लिए पूरी व्यवस्थायेन की। अब आम आदमी पार्टी किस मुँह से उत्तराखंड की जनता के बीच में आ रही है। यही कारण है कि आप नेता झूठ व दुष्प्रचार का सहारा के रहे हैं लेकिन अब इस फ़रेब में कोई आने वाला नहीं है।
विकास गर्ग ने कहा कि उत्तराखंड में तो आम आदमी पार्टी को कोई धरातल नहीं मिल रहा है और 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा करने वाली पार्टी अभी कार्यकर्ताओं के लिए भी तरस रही है। इसीलिए उसके नेता अन्य दलों में ताक झांक कर रहे हैं। लेकिन वहाँ भी उन्हें निराशा मिल रही है। उन्होंने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती और दिल्ली का कड़वा अनुभव सबके सामने है। पहले भी उत्तराखंड में अपने पैर जमाने की असफल कोशिश करने वाली आम आदमी पार्टी इस बार भी बुरी तरह मुँह की खाएगी, यह तय है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!