Breaking News :
>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान>>जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण>>जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं>>दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर को ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय>>सालावाला में ₹5.41 करोड़ की लागत से बनेगा 20 मीटर लंबा डबल लेन पुल, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया शिलान्यास>>मुख्यमंत्री ने ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का किया शुभारंभ, ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का किया विमोचन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखण्ड वक़्फ़ बोर्ड के नए अध्यक्ष के तौर पर निर्विरोध निर्वाचित हुए भाजपा नेता शादाब शम्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। प्रखर वक्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स उत्तराखण्ड वक़्फ़ बोर्ड के नए अध्यक्ष चुने गए। आज सचिवालय में हुए वक़्फ़ बोर्ड उत्तराखण्ड के नए अध्यक्ष के चुनाव में उन्हें निर्विरोध चुना गया। नव निर्वाचित उत्तराखण्ड वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष, शादाब शम्स उत्तराखंड भाजपा में एक बड़ा व अहम चेहरा है।

➤ गुरुग्राम में भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में किया उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व :
25 जुलाई 2022 से गुरुग्राम में भाजपा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया और शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के योगदान पर वक्तत्व भी दिया. शिविर में उनके वक्तत्व को सभी ने सराहा. शिविर में उनको राष्ट्रीय स्तर पर एक नई और महत्वपूर्ण पहचान मिली।

➤ भाजपा नेता शादाब शम्स 15 सूत्रीय कार्यक्रम कियान्‍वयन समिति के उपाध्‍यक्ष भी रहे हैं।

➤ वर्ष 2021 में भाजपा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा उत्तराखंड के भाजपा नेता शादाब शम्स को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया था।

➤ विभिन्न मुद्दों पर विपक्षियों को घेरने में माहिर भाजपा नेता शादाब शम्स राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा में अल्पसंख्यकों के नये और मजबूत चेहरे के तौर पर उभरे हैं।

विदित रहे कि वक्फ बोर्ड को इस्लामिक इमारतों, संस्थान और जमीनों के सही रख-रखाव के साथ ही इनके इस्तेमाल की व्‍यवस्‍था देखने की जिम्मेदारी होती है। वक्फ बोर्ड न्यायिक व्यवस्था के तहत गठित कानूनी बोर्ड है। वक्फ बोर्ड अपनी संपत्ति का अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकता है, लेकिन इसके लिए उसे बोर्ड के सदस्यों की मंजूरी लेनी जरूरी होती है। वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 102 की उपधारा (2) के अधीन पारित आदेश के अनुसरण में 06 सितम्बर, 2003 की अधिसूचना संख्या 2416 के तहत उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड का गठन किया गया, तत्पश्चात उत्तराखण्ड वक्फ बोर्ड द्वारा अपना कार्य प्रारम्भ कर दिया गया।बोर्ड के प्रथम अध्यक्ष हेतु 08 नवंबर 2004 में हुए चुनाव में सर्व सम्पत्ति से चौo रईस अहमद को अध्यक्ष चुना तथा प्रथम बोर्ड का कार्यकाल दिनांक 08 नवंबर 2004 से दिनांक 25 नवंबर 2007 तक रहा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!