Breaking News :
>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>उत्तराखण्ड सरकार व यूएनडीपी ने की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा>>एसआईआर के साथ विभागीय काम भी करें आंगनबाड़ी कार्यकत्री- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 187 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र>>एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की ज्वेलरी चोरी का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी महिला गिरफ्तार>>भिलाडू में स्टेडियम के निर्माण से युवाओं और खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं- गणेश जोशी>>शिक्षकों के स्थानांतरण को मिलेगा अतिरिक्त समय- डाॅ. धन सिंह रावत>>स्थानांतरण पर जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर को भावभीनी विदाई>>नई ऊर्जा, नई सोच के साथ पी.सी.ध्यानी ने संभाली यूपीसीएल की कमान>>विद्यालयों की सुरक्षा एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की डीएम ने की व्यापक समीक्षा>>विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- “फर्जी पोस्टल बैलेट और वीडियो पर माफी माँगे कांग्रेस”

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फरवरी, शनिवार, देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस पर फर्जी वीडियो वायरल कर सेना की छवि धूमिल करने और बुजुर्ग मतदाताओं व कर्मियों के विवेक पर सवाल खड़ा करने का आरोप लगाते कहा कि कांग्रेस को अपने इस कृत्य के लिए प्रदेश और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

भाजपा नेता चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुमाऊं रेजीमेंट के आधिकारिक जवाब से स्पष्ट हो गया है कि वायरल वीडियो को सेना का बताकर कांग्रेस वीर जवानों का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का भारतीय सेना और सभी संवैधानिक संस्थाओं पर हमेशा पूर्ण विश्वास रहा है, लेकिन कांग्रेस अपनी राजनीतिक मंशा के लिए किसी न किसी बहाने से इनकी विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़े करती रही है। एक बार फिर सैनिकों के डाक मतपत्रों को लेकर फर्जी वीडियो के आधार पर कांग्रेस की यही मंशा उजागर हुई है।

उन्होंने कुमाऊं रेजीमेंट के चुनाव आयोग को दिए गए आधिकारिक जबाब का हवाला देते हुए कहा कि सेना ने यह स्पष्ट किया है कि वीडियो पिथौरागढ़ स्थित किसी भी सैन्य संस्थान में हुई चुनाव प्रक्रिया का नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को इस पूरे प्रकरण की जिम्मेदारी लेते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव में हार सामने देखकर विपक्ष का एक और झूठ पकड़ा गया है। चुनाव आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि डाक मतदाताओं की सूची प्रत्याशियों से साझा नहीं करने के आरोप सरासर गलत हैं। जिन प्रत्याशियों ने जानकारी मांगी, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराई गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!