Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
ताज़ा खबरेंदेश

भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी ने शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ थाने में दर्ज करवायी शिकायत

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 मई 2022, सोमवार, मुम्बई। भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी प्रोo डॉo मेधा किरीट सोमैया ने सोमवार को शिवसेना नेता संजय राउत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवायी है। प्रोo डॉo मेधा किरीट सोमैया ने आरोप लगाया है कि शिवसेना नेता संजय राउत बिना किसी आधार के अनुचित बयानबाजी कर रहे हैं।

प्रोo डॉo मेधा किरीट सोमैया ने वरिष्ठ निरीक्षक से शिवसेना नेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 503, 506 और 509 के तहत नवघर पुलिस स्टेशन, मुलुंड पूर्व, मुंबई में प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि पुलिस ने राउत के खिलाफ एफआइआर दर्ज की या नहीं

आरोप – प्रत्यारोप

दरअसल पूरा मामला उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा के पाठ से जुड़ा है। अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी। इसके बाद खार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद किरीट सोमैया राणा दंपती से मिलने खार थाने पहुंचे, जहां कुछ लोगों ने पथराव किया और वो घायल हो गए। सोमैया ने आरोप लगाया था कि उन पर यह हमला शिवसेना ने किया था।

इससे पहले प्रोo डॉo मेधा किरीट सोमैया ने संजय राउत को मानहानि का नोटिस भेजा था। उन्होंने अपने नोटिस में कहा था कि अगर शिवसेना सांसद 48 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगते हैं तो वह उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। दरअसल, कुछ समय पहले संजय राउत ने कथित शौचालय घोटाले को लेकर मेघा सोमैया पर कई आरोप लगाए थे। संजय राउत ने कहा था कि वह जल्द ही सोमैया परिवार के 100 करोड़ के शौचालय घोटाले को सामने लाएंगे। इसके जवाब में किरीट सौम्या की पत्नी ने राउत पर पलटवार किया है। इससे पहले संजय राउत ने विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’ के घोटाले के मामले में किरीट सोमैया पर भी हमला किया था।

उधर प्रोo डॉo मेधा किरीट सोमैया ने राउत द्वारा लगाए गए सभी आरोपों से इनकार करते हुए मीडिया से कहा कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की पुलिस गुंडागर्दी कर रही है। फर्जी दस्तखत कर उनके खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज करा रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!