Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
राजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार में भाजपा और जदयू के बीच चल रही है तकरार

आकाश ज्ञान वाटिका। बिहार में एनडीए में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। भाजपा और जदयू के बीच चल रही तकरार के बीच बुधवार को जहां भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने अपने फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह को गठबंधन धर्म का पालन करने की हिदायत देते हुए अनर्गल बयानबाजी पर लगाम लगाने की चेतावनी दी है तो इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने जदयू को चेताया है कि बिहार में भाजपा बड़ा भाई है, वह छोटा भाई बनकर रहे।

अगर जदयू को बिहार में अपनी राजनीति बचानी है तो उसे छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा।  देशभर में लोग भाजपा को पसंद कर रहे हैं और इस लहर के बीच बिहार में भी अब भाजपा बड़े भाई की भूमिका में ही रहेगी। नीतीश कुमार को अगर 2020 का विधानसभा चुनाव जीतना है तो उन्हें भाजपा के साथ छोटे भाई की भूमिका में रहना होगा और अगर बिहार में जदयू अकेले चुनाव लड़ता है तो अपनी स्थिति देख लेगा। उसकी स्थिति बेहद कमजोर हो जाने वाली है।                                                                                                                                                                        ——भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी

स्वामी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को संदेश देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को खुद पता करना चाहिए कि भाजपा के नेता किस कारण से नाराज हैं? इतना ही नहीं स्वामी ने अपने नेता गिरिराज सिंह की टिप्पणी का भी समर्थन करते हुए कहा कि वह स्पष्टवादी नेता हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ और बारिश से हुए जलजमाव के दौरान नीतीश कुमार की खासी आलोचना हुई है। इस तरह के विषम हालातों को देखते हुए हमारे बीच कुछ दूरियां जरूर बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शायद इसी को देखते हुए दशहरा के दौरान पार्टी के कोई भी नेता शामिल नहीं हुए होंगे।

मंगलवार को पटना के गांधी मैदान में आयोजित रावण वध कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी भी भाजपा नेता की मौजूदगी नहीं रही थी, नीतीश कुमार को समर्थन देने वाले डिप्टी सीएम सुशील मोदी भी उनके साथ नहीं दिखे थे। जिसपर जदयू नेताओं ने ऐतराज जताया था, इसके बाद बुधवार को रामलीला कार्यक्रम के समापन में भाजपा नेता तो मौजूद रहे, लेकिन जदयू की कोई उपस्थिति उस कार्यक्रम में नहीं थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!