Breaking News :
>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त>>कम उम्र में भी बढ़ रही आर्थराइटिस की समस्या, नियमित योग और व्यायाम से रखें जोड़ों को स्वस्थ>>बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार>>रात में जगमगाते बाजार व्यापारियों के भरोसे का प्रतीक- सीएम योगी>>विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र>>भाबर में बड़ा हादसा: पेड़ गिरने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल>>राशिद खान ने रचा इतिहास, अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने>>नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग>>विरासत अभियान से हजारों लोगों को राहत, 4,943 संपत्ति नामांतरण प्रकरणों का हुआ निस्तारण>>उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को गति: व्यय वित्त समिति ने पांच प्रस्तावों को दी मंजूरी>>आज पांच जनपदों के लिए ऑरेंज अलर्ट, सचिव आपदा प्रबंधन ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की>>मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित, वित्तीय स्थिति में सुधार और लंबित देनदारियों के भुगतान में तेजी लाने के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप गाँधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दु:ख

आकाश ज्ञान वाटिका, १७ मार्च २०२१, बुधवार। पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता दिलीप गाँधी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई लोगों ने दुख जताया है। दिलीप गाँधी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना वायरस पॉजिटिव आए थे और उनका इलाज चल रहा था। गाँधी तीन बार महाराष्ट्र के अहमदनगर दक्षिण लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। वह पहली बार 1999, 2009 और 2014 में चुने गए। वह अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में जहाजरानी राज्य मंत्री थे। उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलीप गाँधी के निधन पर उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘उन्हें सामुदायिक सेवा में उनके समृद्ध योगदान और गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र में बीजेपी को मजबूत करने के लिए बहुत प्रयास किए।’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्व सांसद और मंत्री दिलीप गाँधी के निधन पर दु:ख जताया है। रक्षा मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘उन्होंने खुद को एक सक्षम प्रशासक और सांसद के रूप में प्रतिष्ठित किया। उन्होंने किसानों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए काम किया। उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति संवेदना।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!