Breaking News :
>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ>>निर्वाचन आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, सचिवालय स्थित निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव>>जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम- डाॅ. धन सिंह रावत>>चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सामरिक और बुनियादी सुविधाओं का लिया जायजा>>सामान्य बीपी फिर भी चक्कर और शरीर कांपे तो नजरअंदाज न करें, इन वजहों से हो सकती है परेशानी>>मुख्यमंत्री ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ>>एसआईआर विवाद के बीच कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग>>एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक>>महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार>>थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री>>मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम>>‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं>>देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भाजपा नेता एवं वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी विवेकानंद खंडूरी ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी खंडूरी ने शेष आंदोलनकारियों की सूची जारी करने का अनुरोध मुख्यमंत्री धामी से किया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 नवम्बर 2022, शनिवार, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं वरिष्ठ उत्तराखंड राज्यआंदोलनकारी विवेकानंद खंडूरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गोरखा मिलिट्री स्कूल देहरादून में सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘‘संकल्प नये उत्तराखण्ड का” विमोचन के दौरान भेंट वार्ता की है। इस अवसर पर खंडूरी ने डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के कतिपय एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रोफेसर पद वेतनमान लेवल 14 पर प्रोन्नति करने के संबंध में तथा आन्दोलनकारियों के चिन्हिकरण हेतु गठित की गई सरकारी समिति द्वारा शासन को भेजी गई अन्य आन्दोलनकारियों के नामों की सूची जारी करने के संबंध में मुख्यमंत्री धामी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञातव्य है कि विवेकानंद खंडूरी ने एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रोफेसर पद वेतनमान लेवल 14 पर प्रोन्नति करने का मामला केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के समक्ष उठाया था। केबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एसोसिएट प्रोफेसरों की प्रोन्नति करने संबंधी विषय पर मुख्यमंत्री धामी से वार्ता कर यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आग्रह किया है।
खंडूरी ने पूर्व में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी को डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून के एसोसिएट प्रोफेसरों के प्रोफेसर पद वेतनमान लेवल 14 पर प्रोन्नति किए जाने के संबंध में ई-मेल तथा डाक के माध्यम से अवगत कराया था।

मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में अवगत कराया गया है की डी.ए.वी. (पीजी) कालेज देहरादून के कतिपय एसोसिएट प्रोफेसरों द्वारा प्रोफेसर पद / वेतनमान (लेवल – 14 ) पर प्रोन्नति की सभी गतिविधियों एवं प्रक्रिया को पूर्ण कर लेने के बाबजूद भी प्रोन्नति नहीं की गई है।

दूसरे ज्ञापन में विवेकानंद खंडूरी ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है कि जुलाई 2022को उत्तराखंड शासन द्वारा कुल 31 आंदोलनकारियों का चयन कर सूची जारी कर दी गई है।
लेकिन आन्दोलनकारियों के चिन्हिकरण हेतु गठित की गई सरकारी समिति द्वारा शासन को भेजी गई अन्य आन्दोलनकारियों के नामों की सूची रोके जाने से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। वरिष्ठ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी खंडूरी ने शेष आंदोलनकारियों की सूची जारी करने का अनुरोध मुख्यमंत्री धामी से किया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!