Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्ड

भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने उठाया सवाल- कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ में अदभुत कार्य किया, तो फिर केदारनाथ से चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है, जिसमें केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर राज्य में आप के मुख्यमंत्री के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल की तारीफ की गई है। भाजपा नेता एवं बदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने सवाल उठाया कि यदि कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ में अदभुत कार्य किया है तो फिर वह केदारनाथ से चुनाव लड़ने की हिम्मत क्यों नहीं जुटा पाए।

भाजपा नेता अजेंद्र ने कहा कि कर्नल कोठियाल इंटरनेट मीडिया में स्वयं को केदारनाथ का ‘आधुनिक भगीरथ’ व ‘देवदूत’ जैसे विशेषणों से सुशोभित कराते रहे हैं। ऐसे में वह केदारनाथ से भागकर गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने क्यों गए। वह तो गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के मूल निवासी तक नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल जब केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्य करा रहे थे तो वे कोई समाज सेवा नहीं कर रहे थे। कर्नल कोठियाल एक सरकारी सेवक के रूप में अपनी इच्छा से वहां कार्य कर कर रहे थे। इसके लिए उन्हें वेतन, भत्ते और अन्य तमाम विशिष्ट सुविधाएं मिल रही थीं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में कितने घपले-घोटाले हुए, ये केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता जानती है।

उप्र में रहने वाले कार्मिकों को मिलेगा मतदान का अवकाश

शासन ने उत्तर प्रदेश में 10 एवं 23 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए उत्तराखंड के उन कार्मिकों का अवकाश स्वीकृत किया है, तो उत्तर प्रदेश में रहते हैं। उत्तराखंड के सरकारी, अर्द्धसरकारी कार्यालयों व वाणिज्यिक संस्थानों में उत्तर प्रदेश के नागरिक काम करते हैं। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होने हैं। इनमें 10 और 23 फरवरी को उत्तराखंड से सटे क्षेत्रों में मतदान होना है। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने उत्तराखंड में कार्यरत उत्तर प्रदेश के इन मतदाताओं को मतदान के लिए अवकाश देने का अनुरोध किया था। इस क्रम में शासन ने उत्तर प्रदेश में रहने वाले कार्मिकों के लिए 10 व 23 फरवरी को अवकाश स्वीकृत कर दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!