Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादून

मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता को देश में भुना रही भाजपा

उत्तराखंड में कड़े और बड़े फैसले लेकर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश में बनाई अलग पहचान

उत्तर से लेकर दक्षिण भारत में हुई जनसभाओं में दिखी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता की झलक

पहले तेलंगाना,कल उत्तरप्रदेश, आज पश्चिम बंगाल के बाद बुधवार को दिल्ली और बृहस्पतिवार को झारखंड में कार्यक्रम

प्रदेश के इतिहास में किसी मुख्यमंत्री को पार्टी ने पहली बार बनाया देश के लिए स्टार प्रचारक

उत्तराखंड में सवा माह में की 90 जनसभाएं, रोड शो, नारी शक्ति बंदन और मिलन कार्यक्रम

केंद्रीय नेतृत्व के पसंदीदा युवा नेताओं की सूची में शिखर पर हैं सीएम धामी

देहरादून। उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को भाजपा इस लोक सभा चुनाव में उत्तर से लेकर दक्षिण, पूरब से लेकर पश्चिम तक भुना रही है। राज्य में सवा माह में 90 जनसभाएं, रोड शो, नारी शक्ति बंदन ,कार्यकर्ता मिलन और प्रबुद्धजन सम्मेलन के बाद अब मुख्यमंत्री धामी देश के बड़े राज्यों में ताबड़तोड़ रैली में जुट गए हैं। अगले एक सप्ताह तक मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल, दिल्ली ,यूपी झारखंड जैसे बड़े राज्यों में चुनावी रैली करेंगे। जबकि इससे पहले मुख्यमंत्री की देशभर में हुई आधा दर्जन चुनावी रैलियों में उमड़ी भारी भीड़ से लोकप्रियता की झलक दिख चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कम उम्र और कम समय में बड़े और कड़े फैसलों से देशभर में खासी लोकप्रियता हासिल की है। खासकर देश में सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, आजाद भारत के इतिहास में यूसीसी (समान नागरिक संहिता) जैसे कानून पर निर्णय लेना, लैंड जिहाद, दंगारोधी कानून आदि फैसलों से मुख्यमंत्री धामी देश में नजीर पेश कर चुके हैं। यही कारण है कि भाजपा ने उत्तराखंड राज्य के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री को देशभर के लिए स्टार प्रचारक बनाकर उनकी लोकप्रियता को भुनाने का निर्णय लिया है। राज्य में ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां करने के बाद मुख्यमंत्री धामी अब देशभर में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों के प्रचार में जुट गए हैं। इसकी शुरुआत दक्षिण भारत के तेलांगना के निजामाबाद, वारंगल, हैदरबाद से कर चुके हैं।

वहां मुख्यमंत्री धामी की रैलियों में उमड़ी भीड़ ने उनकी राष्ट्रीय लोकप्रियता पर मुहर लगा दी है। उत्तरप्रदेश के लखनऊ में गृहमंत्री राजनाथ सिंह की नामांकन रैली और रोड शो के अलावा लखनऊ में पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री ने देश के बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बरेली में पार्टी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के लिए सम्मेलन में प्रतिभाग कर भारी मतों से विजय बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि से देश को जाने वाले संकल्प से सिद्धि तक के संदेश से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री धामी ने साफ कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प से ही भारत विश्वगुरु बनेगा। इधर, मुख्यमंत्री धामी, मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी के नामांकन रैली में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा बुधवार को दिल्ली में कई चुनावी रैलियों में प्रतिभाग करेंगे तथा उत्तराखंडी प्रवासियों के कार्यक्रम में शिरकत कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

बृहस्पतिवार को झारखंड के रांची में पार्टी प्रत्याशियों संजय सेठ एवं समीर ओरेण के समर्थन में जनसभा एवं नामांकन में प्रचार करेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री धामी अपने काम और सरकार में लिए गए बड़े फैसलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के युवा पसंदीदा नेताओं की सूची में भी शिखर पर हैं। ऐसे में भाजपा ने उनको देश के बड़े राज्यों में प्रचार की कमान सौंपी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!