Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आठ माह बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करने में जुटी भाजपा

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, देहरादून। करीब आठ माह बाद होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा रणनीति तैयार करने में जुट गई है। इस क्रम में कर्मचारी, किसान, प्रवासी, महिला और एससी-एसटी वर्ग पर खास फोकस करने का निश्चय किया गया है। इन वर्गों को लुभाने के लिए पार्टी का प्रांतीय नेतृत्व इन दिनों मंथन में जुटा हुआ है।

उत्तराखंड में वर्ष 2017 में प्रचंड बहुमत हासिल करने वाली भाजपा के सामने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ऐसा ही प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। फिर इस मर्तबा परिस्थितियां भी एकदम से बदली-बदली सी हैं। प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन में नेतृत्व परिवर्तन हो चुका है। साथ ही कोरोना संक्रमण की दूसरी के कारण प्रदेश विषम परिस्थितियों से जूझ रहा है। ऐसे में सरकार और संगठन दोनों की परीक्षा विधानसभा चुनाव में होनी है। इस सबको देखते हुए भाजपा नेतृत्व फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रहा है।

इस कड़ी में मुख्य फोकस कर्मचारी वर्ग पर रहेगा, क्योंकि आमधारणा रही है कि भाजपा शासनकाल में कर्मचारी वर्ग अक्सर नाराज रहता है। इस धारणा को दूर करने के मद्देनजर कर्मचारियों से पार्टी नेतृत्व निरंतर संवाद करने के साथ ही कुछ पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंप सकता है। यही नहीं, कृषि कानूनों को लेकर मैदानी क्षेत्र के किसानों में नाराजगी भी है, जिसे दूर करने को रणनीति अख्तियार की जा रही है। इसी तरह की रणनीति महिलाओं, कोरोना संक्रमण के कारण देश के विभिन्न हिस्सों से गांव लौटे प्रवासियों के अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के लिए भी तैयार की जा रही है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव के सिलसिले में इस माह के आखिर या फिर अगले माह के प्रथम सप्ताह में होने वाली चिंतन बैठक में यह विषय रखे जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विमर्श के बाद इन वर्गों को चुनावी नजरिये से साधने के लिए मंत्री, विधायकों के साथ ही पार्टी के प्रांतीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक का कहना है कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो एक चुनाव खत्म होने के बाद निंरतर सेवा कार्यों में जुटी रहती है। उत्तराखंड का सूरतेहाल भी इससे जुदा नहीं है। भाजपा निरंतर जनता के बीच काम कर रही है और राज्यवासियों का उसे निरंतर आशीर्वाद मिल रहा है। पार्टी की नीतियां सर्वसमाज के रूप में हैं। यदि कहीं पर कोई कमी नजर आती है तो उसे ठीक किया जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!