Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
ताज़ा खबरेंदेशधार्मिक

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता का ऐलान : 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास/भूमि पूजन के दौरान भाजपा दिल्ली भर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाएगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 जुलाई 2020, शुक्रवार। फैजाबाद जिले के अयोध्या शहर में आगामी 5 अगस्त को होने वाले श्री राम जन्म भूमि पूजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस बीच दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता ने अहम एलान किया कि 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान भाजपा दिल्ली भर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाएगी, जिससे लोग इसका सीधा प्रसारण देख सकें। इसके पीछे बड़ी वजह यह है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और खतरे के मद्देनजर अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान सीमित संख्या में अतिथि शिरकत करेंगे। ऐसे में लोगों की श्रद्धा को देखते हुए भाजपा ने दिल्ली भर में एलईडी स्क्रीन लगाने का एलान किया है।

भाजपा के मुताबिक, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में राम जन्म भूमि पूजन का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए इंतजामात किए जा रहे हैं। 5 अगस्त को भाजपा नेता और कार्यकर्ता तो दीप जलाएंगे, साथ ही दिल्ली वासियों को भी दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता पड़ोसियों को भी दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे।

देशवासियों के लिए ऐतिहासिक मौका

आदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोग मौजूद रहेंगे, वहीं दिल्ली में भाजपा नेता और तमाम कार्यकर्ता दीप जलाकर इस अवसर पर जश्न मनाएंगे। यह देशवासियों के लिए ऐतिहासिक मौका होगा।

दिल्ली में दिवाली की तरह मनाने की तैयारी

वहीं दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव राजेश भाटिया की मानें तो दिल्ली में भाजपा 5 अगस्त को उत्सव के रूप में मनाएगी और कोशिश होगी कि दिल्ली का हर शख्स इस खुशी में शिरकत करे। हम दिल्ली के लोगों के साथ इस दिन को दिवाली की तरह मनाने की तैयारी कर रहे हैं।

आवश्यक जानकारी

  • श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास ने अयोध्या में भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है।
  • अयोध्या में श्री राम मंदिर के भूमि पूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई लोग मौजूद रहेंगे।
  •  श्री राम मंदिर का निर्माण शुरू करने के वास्ते भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री के पांच अगस्त को अयोध्या का दौरा करने की उम्मीद है।
  • इसमें तकरीबन 200 लोग शिरकत करेंगे, लेकिन नामों का एलान अभी नहीं हुआ है।
  • 5 अगस्त को अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास के दौरान भाजपा दिल्ली भर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!