Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

बिहार एसआईआर विवाद पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान विरोधी रवैये का लगाया आरोप

धर्मेंद्र प्रधान बोले : विपक्ष मुद्दों की बजाय अराजकता फैलाने में जुटा

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 11 अगस्त 2025, नई दिल्ली। बिहार एसआईआर मामले पर विपक्ष के चुनाव आयोग मार्च को लेकर भाजपा ने कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संविधान विरोधी रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बहाना बनाकर झूठ फैलाने और अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि एसआईआर देश में पहली बार नहीं हो रहा है, यह पहले भी कई बार हो चुका है। उनके अनुसार, कांग्रेस और विपक्ष जानबूझकर ईवीएम, महाराष्ट्र और हरियाणा चुनावों को लेकर भ्रम फैला रहे हैं ताकि देश में अस्थिरता का माहौल बनाया जा सके। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि वे सड़क पर प्रदर्शन करने के बजाय संसद में मुद्दे उठाएं।

प्रधान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार चुनाव प्रक्रिया पर संदेह पैदा करती है और हार के डर से जनभावनाओं को भड़काती है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।

सांसद रविशंकर प्रसाद ने भी राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वह बार-बार आरोप लगाते हैं, लेकिन सबूत पेश नहीं करते। उन्होंने पेगासस, राफेल और अन्य मामलों का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि क्या कभी उन्होंने अपने दावों का प्रमाण दिया है? उनके अनुसार, यह सब केवल चुनावी हार की खीझ है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!