Breaking News :
>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सीएम भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखण्डदेहरादून

महाराज के प्रचार वाली 12 सीटों पर भाजपा को मिली प्रचंड जीत

आकाश ज्ञान वाटिका, 04 दिसम्बर 2023, सोमवार, देहरादून। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा के कुशल चुनावी प्रबंधन का परिणाम है। उक्त बात प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पर्यटन, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कही है। उन्होंने इस शानदार जीत पर सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेषकर मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि तीनों राज्यों की जनता ने डबल इंजन सरकार चुनकर आगामी पांच सालों में भाजपा सरकारों के विकास के विज़न को स्वीकार किया है।

महाराज ने कहा कि यह प्रचंड जीत लोकसभा चुनावों से पहले मोदी की गारंटी है। यह जीत एक शंखनाद से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर मुझे भी बतौर स्टार प्रचारक एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की कुल 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का अवसर मिला, जिनमें से 12 सीटों पर भाजपा को अप्रत्याशित जीत हासिल हुई है।

महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोरमी विधानसभा सीट से भाजपा के अरूण साव, अभनपुर से इंदर साहू, साजा से ईश्वर साहू, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते, भटगांव से लक्ष्मी रजवाड़े, भरतपुर सोनहट से रेणुका सिंह, कुंकुरी से विष्णु देव साईं, बिल्हा क्षेत्र से धर्मलाल कौशिक तथा मध्य प्रदेश के घोड़ा डोंगरी से गंगा सज्जन सिंह, धरमपुरी से कालू सिंह ठाकुर, सिरमौर से दिव्यराज सिंह को जीत मिली। साथ ही राजस्थान के अलवर से संजय शर्मा को भी विजय प्राप्त हुई है।

इन सभी विजयी प्रत्याशियों को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनायें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में तीनों राज्य विकास के नित नए आयाम स्थापित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!