Breaking News :
>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

BJP को शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय से है हैट्रिक(hat-trick) की आस

2 बार बाजपुर और 2 बार गदरपुर से विधायक चुने गए हैं पांडेय

शिक्षा मंत्री से जुड़ा मिथक तोड़ने का भी है अवसर

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जनवरी 2022, गुरुवार, ऊधमसिंह नगर। संगठन में मजबूत पकड़ रखने वाले व चार बार लगातार विधायक चुने गए शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय पर भाजपा ने 5वीं बार भरोसा जताया है और उन्हें गदरपुर से प्रत्याशी बनाया है। राजनीति में माहिर पांडेय की पकड़ आमजन में भी हैं। वह दो बार बाजपुर से दो बार गदरपुर से विधायक चुने गए थे।

इस बार पांडेय को न केवल हैट्रिक लगाने का मौका मिला है, बल्कि ऊधमसिंह नगर में लगातार पांचवीं बार विधायक बनकर रिकार्ड बना सकते हैं। पांडेय वर्ष 2002 व 2007 में बाजपुर और वर्ष, 2012 व 2017 में गदपुर से चुनाव जीते थे। गदरपुर वर्ष, 2002 व 2007 में बसपा से प्रेमानंद महाजन चुनाव जीते थे, जिन्हें अलगे चुनाव में पांडेय ने हराया था। पांडेय के कद को देखते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया। यह मिथक है कि उत्तराखंड बनने के बाद चार बार विधानसभा चुनाव हुए और जो शिक्षा मंत्री बना, वह अगली बार विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाया है। पांडेय को इस बार मिथक तोड़ने का भी अवसर है। हालांकि यह मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा।

पार्टी व आरएसएस के बीच बेहतर तालमेल बनाने वाले शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय संगठन के प्रति समर्पित रहते हैं। जब नए कृषि कानून लागू हुए थे तो पांडेय कानून के समर्थन में कुछ किसानों के साथ दिल्ली में केंदीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर से मिले थे। इसके बाद किसानों ने पांडेय का गदरपुर में काफी विरोध किया। पांडेय की कार्यशैली व मिलनसार, सादगी को संगठन पसंद करता है। भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है कि वह चुनाव जीत सकते हैं।

गदरपुर से शिक्षा मंत्री पांडेय व भाजपा नेता रवींद्र बजाज ने टिकट के लिए दावेदारी की थी,मगर बजाज की खास पकड़ नहीं है। रवींद्र बजाज वर्ष, 2007 में भाजपा से चुनाव लड़े थे। मगर बसपा प्रत्याशी प्रेमानंद महाजन से चुनाव हार गए थे। इसलिए कद्​दावर नेता पांडेय को टिकट आसानी से मिल गया। पहले ही पांडेय का टिकट तय माना जा रहा था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!