Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
देश

यूपी की इन सीटों पर 1 लाख से अधिक वोट से हारे भाजपा के प्रत्याशी, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के नतीजे (Lok Sabha Election Results) जारी हो गए हैं. अब केंद्र में सरकार बनाने की कवायद भी पूरी होने जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से यह अपडेट भी आ गया है कि लगतार तीसरा बार पीएम मोदी (PM Modi) 9 जून को शपथ ले सकते हैं. लेकिन  इस बार भाजपा को अकेले दम पर केवल 240 सीटें ही आई और गठबंधन के सहयोगियों के साथ भाजपा सरकार बनाने जा रही है.

रायबरेली लोकसभा सीट: इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को कुल 6,87,649 वोट मिले, जबकि भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को 2,97,619 वोट मिले. राहुल गांधी ने भाजपा प्रत्याशी को 3, 90,030 वोटों से हराया.

अमेठी लोकसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा 539228 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी को 3,72,032 वोट मिले. केएल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 1,67,196 वोटों से हराया.

बाराबंकी लोकसभा सीट: इस सीट पर कांग्रेस के तनुज पूनिया को 7,19,927 वोट मिले. जबकि भाजपा की राजरानी रावत को 5,04,223 वोट मिले. तनुज पूनिया ने भाजपा प्रत्याशी को 2,15,704 वोट से हराया.

नगीना लोकसभा सीट: नगीना लोकसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के चंद्रशेखर को 5,12,552 वोट मिले, जबकि भाजपा के ओम कुमार को 3,61,079 वोट मिले. चंद्रशेखर ने भाजपा प्रत्याशी को 1,51,473 वोट से हराया.

मुरादाबाद लोकसभा सीट: सपा की रुचि वीरा को 6,37,363 वोट मिले, जबकि भाजपा के कुंवर सर्वेश सिंह को 5,31,601 वोट मिले. रुचि वीरा ने भाजपा प्रत्याशी को 1,05,762 वोट से हराया.

संभल लोकसभा सीट: सपा के जियाउर्रहमान वर्क को 5,71,161 वोट मिले, जबकि भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी को 4,49,667 वोट मिले. रुचि वीरा ने भाजपा प्रत्याशी को 1,21,494 वोट से हराया.

मैनपुरी लोकसभा सीट: सपा की डिंपल यादव को 5,98,596 वोट मिले, जबकि भाजपा के जयवीर सिंह को 3,76,887 वोट मिले. डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 2,21,639 वोट से हराया.

कन्नौज लोकसभा सीट: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 6,42,292 वोट मिले, जबकि भाजपा के सुब्रत पाठक को 4,71,370 वोट मिले. अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी को 1,70,922 वोटों से हराया.

कौशांबी लोकसभा सीट: इस सीट पर सपा के पुष्पेंद्र सरोज को 5,09,787 वोट मिले, जबकि भाजपा के विनोद कुमार सोनकर को 4,05,843 वोट मिले. पुष्पेंद्र सरोज ने भाजपा प्रत्याशी को 1,03,944 वोट से हराया.

अंबेडकरनगर लोकसभा सीट: सपा के लालजी वर्मा को 544959 वोट मिले, जबकि भाजपा के रीतेश पांडेय 407712 वोट मिले. लालजी वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को 1,37,247 वोट से हराया.

बस्ती लोकसभा सीट: सपा के रामप्रसाद चौधरी को 5,27,005 वोट मिले, जबकि भाजपा के हरिश्चंद्र द्विवेदी को 4,26,011 वोट मिले. रामप्रसाद चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी को 1,00,994 वोट से हराया.

लालगंज लोकसभा सीट: सपा के दरोगा प्रसाद सरोज को 4,39,959 वोट मिले, जबकि भाजपा की नीलम सोनकर को 3,24,006 वोट मिले. सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने भाजपा प्रत्याशी को 1,15,023 वोटों से हराया.

आजमगढ़ लोकसभा सीट: सपा के धर्मेंद्र यादव को 5,08,239 वोट मिले, जबकि भाजपा के निरहुआ को 3,47,204 वोट मिले. धर्मेंद्र ने निरहुआ को 1,61,035 वोटों से हरा दिया.

घोसी लोकसभा सीट: सपा के राजीव राय को 5,03,131 वोट मिले, जबकि सुभासपा के अरविंद राजभर को 3,40,188 वोट मिले. राजीव राय ने सुभासपा प्रत्याशी को 1,62,943 वोटों से हराया.

गाजीपुर लोकसभा सीट: सपा के अफजाल अंसारी को 5,38,912 वोट मिले, जबकि भाजपा के पारसनाथ राय को 415051 वोट मिले. अफजाल अंसारी ने भाजपा प्रत्याशी को 1,24,861 वोटों से हराया.

रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट: सपा के छोटेलाल को 4,65,848 वोट मिले, जबकि अपना दल की रिंकी सिंह को 3,36,614 वोट मिले. दोनों के बीच हारजीत का अंतर 1,29,234 वोट का रहा.

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!