Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज व उनकी पत्नी अमृता रावत ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 जनवरी 2022, रविवार, चौबट्टाखाल/सतपुली। चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज एवं उनकी पत्नी पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में जन सम्पर्क कर लोगों को अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को जहां अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत पोखड़ा मण्डल के चरगाड़ में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा में प्रतिभाग कर की। दूसरी ओर उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत सतपुली मण्डल के गहड से की।

चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने अपने भ्रमण कार्यक्रम की शुरुआत पोखड़ा मण्डल के चरगाड़ में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा में प्रतिभाग कर की उन्होने
गवाणी बाजार, सेडियाखाल, मेलगांव, मेवा मसमोली, सकनौली, कसाणी एवं भैसवाणा आदि क्षेत्रों में जनसम्पर्क कर भाजपा की केन्द्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को बता कर भाजपा को वोट देने की अपील की।

जनसम्पर्क के दौरान कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज ने चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में अपने कार्यकाल के दौरान किये गये विकास कार्यों से भी लोगों को अवगत करवाया।

दूसरी ओर सतपाल महाराज की पत्नी और पूर्व मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने भी अपने जनसम्पर्क अभियान की शुरूआत सतपुली मण्डल के गहड से करते हुए सोलिया, द्वारीखाल, ग्वीन, थानखाल, भलगांव और बरसूड़ी आदि क्षेत्रों में करते हुए भाजपा प्रत्याशी सतपाल महाराज के लिए वोट मांगे। उन्होने क्षेत्र के लोगों को उनके द्वारा किये गये कार्यों से भी अवगत कराया।

जनसम्पर्क के दौरान पुष्कर जोशी, पूर्व प्रधान सोबन सिंह, भगवत सिंह, विनोद कुमार, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजपाल रावत, शैलेंद्र दर्शन और धर्मेद्र सिंह आदि शामिल थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!