Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
ताज़ा खबरेंदेश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रियों पर ईडी की कार्रवाई के बाद भाजपा का टीएमसी पर हमला

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 जुलाई 2022, शनिवार, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी ने राज्य सरकार के मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनकी करीबी बताई जा रही अर्पिता मुखर्जी को हिरासत में लिया गया है। भर्ती घोटाले में ईडी ने शुक्रवार सुबह छापेमारी शुरू की थी। अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी के दौरान ईडी ने करोड़ों रुपये कैश बरामद किया है। ईडी को अर्पिता के घर से करीब 21 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्रियों पर ईडी की कार्रवाई के बाद भाजपा टीएमसी पर हमलावर है।

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को इस मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा, ‘कल आपने एक दृश्य देखा होगा कि ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना बरामद किया है। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने उनके अच्छे कामों की काफी बार प्रशंसा भी की है। आज हमें उस अच्छे काम का पता चला जिसका वह जिक्र कर रही थीं।’

BJP का विपक्ष पर निशाना

भाजपा नेता ने केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस तरह झारखंड में, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी से, महाराष्ट्र के एक मंत्री जिसने हजारों करोड़ रुपये की बेनामी संपत्तियां अर्जित की हैं। केरल के मुख्यमंत्री स्वयं सोने की स्मगलिंग में फंसे हुए हैं और कांग्रेस के नेता जो अचानक रहस्यमय तरीके से जमीन के मालिक बन गए। इन सबमें एक समान बात यह है कि ये सब जांच एजेंसियों और जांच अधिकारियों पर दबाव बनाने के लिए जुलूस के साथ निकलते हैं।

चोरी की सच्चाई सामने ना आए इसलिए आरोप लगाया जा रहा है : राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आगे कहा कि विपक्षी दल सियासी आरोप लगाकर फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जांच पर चोर शोर क्यों मचा रहा है। चोरी की सच्चाई सामने ना आए इसलिए आरोप लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ईडी और अन्य जांच एजेंसियां अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति को जब्त कर चुकी है। हम उन नेताओं के पाखंड को बेनकाब करना चाहते हैं जो जांच एजेंसियों को डराने और जांच की प्रक्रिया को पटरी से उतारने की पूरी कोशिश करते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!