Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्ड

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर उत्तराखंड में भी भाजपा व कांग्रेस आमने सामने

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अब उत्तराखंड में भी भाजपा व कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के सीएए को लेकर प्रदेश में माहौल बिगाड़ने के बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए। वहीं, भाजपा ने हल्द्वानी में शुरू किए गए धरने की कड़ी आलोचना करते हुए इसे गहरे षड्यंत्र का हिस्सा बताया है।

कांग्रेस महासचिव हरीश रावत प्रदेश प्रभारी होने के नाते इन दिनों असम के दौरे पर हैं। असम से ही एक बयान जारी कर हरीश रावत ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के बयान को सुनकर आश्चर्य हुआ है। कश्मीर के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड को अपनी पसंद बनाया है। वे यहां के विभिन्न संस्थानों में पढ़ाई कर रहे हैं। उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है। एकाध मामलों को छोड़ दिया जाए तो बाद में उनका भी समाधान हो गया था। कुछ लोगों ने पहले भी उनके साथ दुर्व्यवहारकिया था। अपुष्ट बातों पर किसी वर्ग के लोगों के लिए बयान जारी कर देना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री को अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए।

वहीं, भाजपा ने सीएए को लेकर मुख्यमंत्री के बयान को सही करार दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देंवद्र भसीन ने हल्द्वानी में शुरू हुए धरने को एक षड्यंत्र का हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, वामदलों, सपा व अन्य विरोधी ताकतों द्वारा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में भाजपा की सरकार को बदनाम करने की मंशा से ऐसा किया जा रहा है। जो धरना प्रारंभ हुआ है उसमें जामिया मिलिया व कश्मीर से आए हुए लोग शामिल हैं। इससे साबित हो जाता है कि यह धरना एक षड्यंत्र का हिस्सा है। भाजपा मुख्यमंत्री के उस बयान के साथ खड़ी है जिसमें उन्होंने समाज विरोधी तत्वों द्वारा अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!