Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मनोरंजन

बिपाशा बसु ने अस्पताल के बेड से शेयर की अपनी फोटो, सेहत के बारे में दी जानकारी

मुंबई। बिपाशा बसु मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती हैं। तमाम अटकलों के बीच बिपाशा ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी सेहत की जानकारी दी है। बिपाशा ने अस्पताल से अपनी एक फोटो भी शेयर की है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी इस फोटो में बिपाशा फनी अंदाज़ में दिख रही हैं। इस फोटो को उनकी बहन विजेयता बसु ने खींचा है और एप की मदद से फनी लुक दे दिया है। बिपाशा बेड पर बैठी हैं और उनके हाथ में मोबाइल है। हाथ में ड्रिप के लिए लगायी गयी बैंडेज भी देखी जा सकती है। इस फोटो के साथ बिपाशा ने लिखा है- जब छोटी बहन अस्पताल की ड्यूटी पर हो तो ऐसा होता है।

इससे पहले ट्विटर पर बिपाशा ने अपनी सेहत का अपडेट भी दिया। बिपाशा ने ट्वीट करके कहा- मेरे सभी शुभचिंतकों के लिए… (सूचना)… सिर्फ़ एक बैक्टीरिया संक्रमण हुआ है। जल्द ही स्वस्थ हो जाऊंगी।

बिपाशा ने अपनी बीमारी के संबंध में तो कोई खुलासा नहीं किया है, मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें सांस की तकलीफ़ होने के बाद मुंबई के एक जाने-माने अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिपाशा का पिछले कई दिनों से अस्पताल में आना-जाना चल रहा है। बिपाशा के अस्पताल के चक्कर लगाने पर उनके प्रेग्नेंट होने की अफ़वाहें भी उड़ी थीं, जिसका उन्होंने खंडन कर दिया था। अब इस तस्वीर से भी साफ़ हो गया है कि बिपाशा की अस्पताल में किसी और वजह से भर्ती करवाया गया है।

बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ 2016 में शादी की थी। दोनों अपने हनीमून को लेकर काफ़ी ख़बरों में रही थीं। करण के साथ बिपाशा अक्सर छुट्टियां बिताने निकल जाती हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गोवा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, जिनमें करण के साथ वो काफ़ी ख़ुश दिख रही हैं।

बिपाशा बसु आख़िरी बार 2015 की फ़िल्म एलोन में सिल्वर स्क्रीन पर नज़र आयी थीं। इस फ़िल्म में उनके हीरो करण सिंह ग्रोवर ही थे। बिपाशा फिलहाल फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स से दूर हैं। टीवी सीरीज़ डर सबको लगता है में भी बिपाशा नज़र आ चुकी हैं। वहीं, करण की फ़िल्म 3 देव रिलीज़ होने वाली है। इस फ़िल्म में उनके साथ रवि दुबे और कुणाल रॉय कपूर भी हैं। केके मेनन भी फ़िल्म में एक अहम किरदार में नज़र आएंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!