Breaking News :
>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डदेहरादून

बिल लाओ इनाम पाओ योजना की अवधि 31 मार्च 2024 तक के लिए बढ़ी

राज्य की जनता के उत्साह को देखते हुए बिल लाओ इनाम पाओ योजना को बढ़ाने का हुआ निर्णय : डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 08 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। राज्य की धामी सरकार ने उपभोक्ताओं को बिल लेने के लिए जागरूक करने के संबंध में संचालित योजना बिल लाओं इनाम पाओं को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी सूबे के वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि योजना की जनता के बीच प्रसिद्धी को देखते हुए बढ़ाने पर फैसला लिया गया है।

मंत्री डॉ० अग्रवाल ने बताया कि पूर्व में बिल लाओ, ईनाम पाओ योजना 01 सितम्बर, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक तथा 30 नवम्बर, 2023 विस्तारित किया गया था। बताया कि योजना को 01 अप्रैल, 2023 से ऑनलाइन खरीद पर प्राप्त बिलों को छोड़कर, जीएसटी के अंतर्गत समस्त कराधेय वस्तुओं तथा सेवाओं के विरुद्ध जारी बी2सी बिलों पर लागू किया गया है।

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत 01 सितम्बर, 2022 से 30 नवम्बर, 2023 तक 48,658 उपभोक्ता पंजीकृत हुये हैं, जिनके द्वारा 2,46,178 बिल अपलोड किये गये हैं तथा जिनका कुल मूल्य रु0 93.45 करोड़ है।

डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि माह दिसम्बर, 2023 में अब तक 906 नए उपभोक्ता पंजीकृत तथा 5124 बिल अपलोड हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना के प्रति जनता में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने बिल लाओ, ईनाम पाओ योजना को 31 मार्च, 2024 तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने हमारे राज्य की इस बिल लाओ इनाम पाओ योजना की प्रशंसा की है। बताया कि अन्य राज्य ने भी हमारी इस योजना से प्रेरित होकर अपने यहां भी इसे लागू करने का निर्णय लिया है। डॉ अग्रवाल ने बताया कि विस्तारित योजना के अंतर्गत 31 मार्च, 2024 तक बीएलआईपी एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जायेंगे।

डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने यह भी बताया कि बिल लाओ ईनाम पाओ योजना में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे व्यापारियों को भी पुरस्कृत किया जायेगा, जिनके प्रतिष्ठान से सर्वाधिक बिल अपलोड किये जायेंगे तथा उनके द्वारा ग्राहकों से सर्वाधिक संख्या में एप डाउनलोड करवाना सुनिश्चित करते हुए योजना के वृहद प्रचार प्रसार में योगदान दिया जाएगा। बताया कि इस प्रकार योजना की परिधि को अत्यधिक विस्तृत करते हुए इसे अधिक आकर्षक बनाया गया है।

वित्त मंत्री डॉ० प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि विजेताओं को पुरस्कार प्राप्ति के सम्बन्ध में कोई भी सहायता तथा जानकारी के लिए विभाग ने हेल्पलाइन नंबर 1800-120-122-277, 7618111270 तथा 7618111271 जारी किया गया है, जिस पर पुरस्कार प्राप्ति के सम्बन्ध में किसी भी समस्या के निराकरण के प्रयोजन से संपर्क किया जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!