Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँविदेश

भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय 2 + 2 बैठक, दोनों पक्षों ने रक्षा सुरक्षा और विदेश नीति क्षेत्रों के मसले पर की बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2020, शनिवार। भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को वर्चुअल मोड के जरिए द्विपक्षीय 2 + 2 बैठक की। इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने रक्षा, सुरक्षा और विदेश नीति क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा की। यह बैठक ऐसे समय आयोजित हुई है जब पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ तनाव जारी है। अमेरिका ने चीन की आक्रामकता की निंदा की है और भारत का समर्थन किया है।

बीते दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा था कि ताइवान जलडमरूमध्य से लेकर हिमालय और उससे आगे तक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अपने पड़ोसियों को धमकाने में लगी हुई है। वहीं अमेरिका की खुफिया एजेंसियों का कहना है कि तिब्बत से लद्दाख तक फैली पैंगोंग झील के दक्षिणी पर चीन के अतिक्रमण की ताजा कोशिशों का मकसद भारत को जानबूझकर उकसाना है।

पोंपियों ने यह भी कहा था कि अमेरिका मौजूदा वक्‍त में चीन को हर मोर्चे पर पीछे धकेलने के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों के साथ साझेदारी कर रहा है। अभी पिछले महीने ही भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर अपने अमेरिकी समकक्ष माइक पोंपियो के साथ फोन पर कई अंतराष्‍ट्रीय मुद्दों पर वार्ता की थी। बीते दिनों अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि चीन दुनिया की इस बात की परीक्षा ले रहा है कि कोई उसकी धमकी के सामने खड़ा होता है या नहीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!